Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल में खेल छात्रावास का लोकार्पण और नए भवनों का शिलान्यास किया। शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चौपाल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि चौपाल क्षेत्र को विकास की दृष्टि से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा और इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। अपने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित अस्थायी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। साथ ही 62.41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वॉलीबॉल खेल छात्रावास और 25 लाख रुपये की लागत से स्कूल के प्राथमिक अनुभाग कार्यालय का शिलान्यास भी किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल के साथ आगे बढ़ रहा है और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में पहली बार 650 शारीरिक शिक्षकों को पटियाला में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि छात्र खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के 69वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 11 रजत और 29 कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्रदेश में चौपाल (वॉलीबॉल), शिलाई (कबड्डी) और घुमारवीं (हैंडबॉल) में नए खेल छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं।

रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में 151 सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें चौपाल विधानसभा क्षेत्र के चौपाल, नेरवा, कुपवी और बलसन शामिल हैं। इन स्कूलों के लिए 3468 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 16 स्पोर्ट्स कोच के पद भी भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है जहां 12 खेल छात्रावास संचालित हैं और इनके उन्नयन के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लगभग 12 वर्षों बाद राज्य सरकार ने तीन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। खिलाड़ियों की डाइट मनी दोगुनी की गई है और पुरस्कार राशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए पुस्तकें और डेस्क उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही हॉस्टल में कबड्डी खेल शुरू करने, इंडोर स्टेडियम और ग्राउंड बनाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीश किमटा, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा एल.आर. भारद्वाज, विद्यालय के प्रिंसिपल हरी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#CBSEस्कूल #खेलछात्रावास #चौपाल #रोहितठाकुर #विकास #शिक्षा #शिक्षामंत्री #स्पोर्ट्स #हिमाचलप्रदेश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
Next Article दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: समय से पहले नहीं भंग होंगी पांगी और लाहौल-स्पीति की पंचायतें, सरकार के फैसले पर रोक

July 2, 2026

Shimla : पुलिस का बड़ा एक्शन: मोहाली से दबोचा चिट्टा सप्लायर, अपर शिमला में फैला रखा था नशे का जाल

July 2, 2026

Shimla : हिमाचल में अनुकंपा आधार पर नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु सीमा पार होने पर दावा होगा समाप्त

July 1, 2026

Manisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या

July 1, 2026

Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण

June 30, 2026

Shimla: नशे के विरुद्ध नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, 10 दिन में पूरी करें संपत्ति की निशानदेही: उपायुक्त अनुपम कश्यप

June 30, 2026

Shimla: खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

June 30, 2026

Shimla : एचपीयू में शुरू होंगे ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक जैसे 4 नए कोर्स, DRDO के वैज्ञानिक कराएंगे PhD रिसर्च

June 28, 2026

Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

June 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 3 7
Users Today : 21
Total Users : 113837
Total views : 226705
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.