Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर
    • Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी
    • Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा
    • HPRCA Teacher Recruitment 2026 : हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन
    • Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक
    • दैनिक राशिफल 17 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

    Shimla Summerhill Accident : शिमला के समरहिल में सोमवार देर रात कार खाई में गिरने से चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शीशे का सामान छोड़कर लौट रहे थे, तंग सड़क पर गाड़ी मोड़ते समय हादसा हुआ।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शीशे का सामान छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

    जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति गाड़ी नंबर CH-01-CY-1933 से शिमला आए थे। रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच जब वे समरहिल में एमआई रूम के पास पंचायत मार्ग पर पहुंचे, तो एक तंग जगह पर गाड़ी मोड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से बाहर निकलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर पास में रहने वाले यूआईटी के दो छात्र मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चालक बारा सिंह और गुरमीत सिंह निवासी मलोया कॉलोनी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे में वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

    #AccidentNews #CarAccident #ChandigarhNews #HimachalAccident #HimachalNews #himachalpradesh #IGMCShimla #RoadAccident #Shimla #ShimlaAccident #ShimlaNews #Summerhill #SummerhillAccident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी

    April 17, 2026

    Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा

    April 17, 2026

    Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक

    April 17, 2026

    Himachal Pradesh Bar Council Election : 20 अप्रैल मतदान, 23 को रिजल्ट; 7,780 वकील डालेंगे वोट

    April 16, 2026

    Shimla : केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    April 14, 2026

    Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर

    April 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 1 5 2
    Users Today : 77
    Total Users : 104152
    Total views : 210037
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.