Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर
    • Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी
    • Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा
    • HPRCA Teacher Recruitment 2026 : हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन
    • Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक
    • दैनिक राशिफल 17 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Himachal Diwas 2026 : CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, किन्नौर की महिलाओं को ₹1500, भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था

    Himachal Diwas 2026 : 79वें हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किन्नौर की महिलाओं को 1500 रुपये, रिकांग पियो में भू-तापीय हीटिंग, तरांडा टनल के लिए 8 करोड़ और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 15, 2026Updated:April 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में हिमाचल दिवस पर जनता को संबोधित करते सीएम सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रिकांगपिओ 

    हिमाचल प्रदेश ने 79वां हिमाचल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। राज्य स्तरीय समारोह किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न सुरक्षा बलों, एनसीसी इकाइयों और स्कूलों के बैंड दलों ने भाग लिया।

    Himachal Diwas 2026 पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिले की पात्र महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि’ योजना के तहत 1500 रुपये मासिक देने की घोषणा की। यह राशि उन महिलाओं को मिलेगी जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है और जिन्होंने 1 अप्रैल 2026 तक 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ के सरकारी संस्थानों, स्कूलों और घरों को भू-तापीय ऊर्जा आधारित केंद्रीय हीटिंग प्रणाली से जोड़ने का एलान भी किया। इसके अलावा तरांडा गांव को सुरंग से जोड़ने के लिए 8 करोड़ रुपये देने और छोल्टू उच्च पाठशाला को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की गई।

    रिकांगपिओ में पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत करतीं महिलाएं

    रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित होगा पॉलिटेक्निक कॉलेज

    उन्होंने कहा कि किन्नौर का पॉलिटेक्निक कॉलेज, जो वर्तमान में रोहड़ू में संचालित हो रहा है, उसे उरनी स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही निगुलसरी-भावानगर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है और रिकांगपिओ से शिमला के बीच हेली-टैक्सी सेवा भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने श्रेणी-1 और श्रेणी-2 अधिकारियों के तीन प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण मई तक जारी करने का आश्वासन दिया गया।

    पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर एक उच्च रैंक देने की घोषणा

    राज्य पुलिस के पात्र गैर-राजपत्रित कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर एक रैंक उच्च पद देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है और किसानों, बागवानों तथा पशुपालकों के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई है और कई जिलों में एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में 151 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की जानकारी भी दी गई।

    पद्मश्री प्रेम लाल गौतम समेत पांच को हिमाचल गौरव पुरस्कार

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य की विभिन्न विभूतियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए। हिमाचल गौरव पुरस्कार से पद्म श्री से अलंकृत प्रेम लाल गौतम (जिला बिलासपुर), डॉ. ओ.पी. शर्मा (जिला हमीरपुर), अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा के प्रिंसिपल डॉ. बृज शर्मा, शिमला निवासी हरलीन कौर और बिलासपुर जिले की स्नेहलता को सम्मानित किया गया।

    सिविल सर्विसिस अवॉर्ड

    सिविल सर्विसिस अवॉर्ड के तहत उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को विभागीय/संस्थान श्रेणी में सम्मानित किया गया। वहीं उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) बल्ह, मंडी की स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।

    प्रेरणा स्रोत सम्मान

    जिला शिमला के भोंट की चारू शर्मा और जिला किन्नौर की यंगथंग तहसील के चांगो गांव की छोनजिन ऐंग्मो को व्यक्तिगत श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान मिला। भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य सिरमौर जिले की रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा, मंडी जिले की भावना देवी और चंबा जिले की चंपा ठाकुर को समूह श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा चमियाणा अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी को भी प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया।

    जिला स्तरीय सम्मान

    किन्नौर पुलिस के एएसआई विकास गुलेरिया, हेड कांस्टेबल ललित कुमार और मेहर चंद को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
    लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भीम सेन नेगी, कनिष्ठ अभियंता सुमित डोगरा और अशोक कुमार, टेक्नीशियन मेधर सिंह और संजीव कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

    24 परिवारों को पट्टे, 9 लाभार्थियों को चेक

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एफआरए के तहत 24 परिवारों को भूमि पट्टे प्रदान किए। साथ ही हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 9 लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये के चेक दिए गए। यह सहायता विधवाओं, निराश्रित और एकल महिलाओं को घर निर्माण के लिए प्रदान की जा रही है, जिसके तहत कुल तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: किन्नौर में शोंगटोंग-कड़छम परियोजना की समीक्षा, 2027 तक पहला चरण पूरा करने के निर्देश

    April 14, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में साडा बैठक: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक और पर्यटन विकास पर सख्त निर्देश

    April 13, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं

    April 10, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    Kinnaur: राऊलाने व होली उत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

    December 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 1 4 9
    Users Today : 74
    Total Users : 104149
    Total views : 210033
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.