Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर
    • Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी
    • Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा
    • HPRCA Teacher Recruitment 2026 : हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन
    • Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक
    • दैनिक राशिफल 17 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक

    Himachal Government Action : सरकार ने यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोपों में शिमला और नादौन के तीन सहायक प्रोफेसरों को बर्खास्त कर दिया। भविष्य में सरकारी नौकरी पर भी प्रतिबंध लगाया गया। जानें क्या है मामला
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Government Action : सरकार ने छात्राओं से यौन शोषण और छेड़छाड़ के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेजों के तीन सहायक प्रोफेसरों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। ये शिक्षक चौड़ा मैदान शिमला, फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला और सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में तैनात थे। वीरवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

    भविष्य में सरकारी नौकरी पर भी प्रतिबंध

    सरकार ने तीनों बर्खास्त सहायक प्रोफेसरों पर भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया है। वर्ष 2021 और 2024 में छात्राओं ने इन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई थीं। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों को पहले निलंबित किया गया था, जिसके बाद विस्तृत विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए।

    इन शिक्षकों को किया गया बर्खास्त

    शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार

    • सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के सहायक प्रोफेसर (केमिस्ट्री) डॉ. अनिल कुमार
    • फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला के सहायक प्रोफेसर पवन कुमार
    • चौड़ा मैदान कॉलेज शिमला के सहायक प्रोफेसर (गणित) डॉ. वीरेंद्र शर्मा

    बर्खास्त शिक्षकों पर लगे ये आरोप

    विभाग के अनुसार चौड़ा मैदान कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र शर्मा पर बीएससी की छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। दूसरे मामले में नादौन कॉलेज की छात्रा ने केमिस्ट्री के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार पर प्रैक्टिकल कक्षा के दौरान अनुचित तरीके से छूने और अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया था। तीसरे मामले में फाइन आर्ट्स कॉलेज की छात्रा ने कथक के सहायक प्रोफेसर पवन कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।  शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    #AssistantProfessor #CollegeNews #EducationDepartment #GovernmentAction #HimachalEducation #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #LatestNewsHP #NadaunCollege #NadaunNews #SexualHarassmentCase #ShimlaCollege #ShimlaNews #StudentSafety #TeacherDismissed #WomenSafety
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी

    April 17, 2026

    Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा

    April 17, 2026

    Himachal Pradesh Bar Council Election : 20 अप्रैल मतदान, 23 को रिजल्ट; 7,780 वकील डालेंगे वोट

    April 16, 2026

    Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

    April 15, 2026

    Shimla : केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    April 14, 2026

    Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर

    April 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 1 8 1
    Users Today : 106
    Total Users : 104181
    Total views : 210074
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.