एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर
जिला किन्नौर के सांगला मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत थेमगरंग के बोनिंघ सारीग निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र भीमसुख के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या HP 26 A 3392 अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद बोनिंघ सारीग गांव सहित पूरी थेमगरंग पंचायत में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।
