एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामपुर की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 26 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने परीक्षा में सफल रहे सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं तमन्ना, विहान, शिवांगी और मन्नत कायथ ने 670 में से 670 अंक (95.7 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। रवि ने 656 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिद्धिका और रुचिका ने 642-642 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा एकता नेगी और भारत दीवान ने 637 अंक, मोहित और रियांश ने 626 अंक तथा वैभव और आदर्श कुमार ने 625 अंक प्राप्त किए। सक्षम नेगी ने 624 अंक, वाजुल मेहता ने 620 अंक और दिव्यांशी ठाकुर ने 618 अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संस्कारित और भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।
