Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Election: एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ किया रवाना

    रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 83 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया और अधिकारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम रामपुर पाेलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर ने रविवार को 83 पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार अनमोल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    सभी पोलिंग पार्टियां 25 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां करेंगी और इसकी रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारियों को सौंपेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है।

    गौरतलब है कि रामपुर विकास खंड के अंतर्गत 39 पंचायतें और 159 पोलिंग बूथ आते हैं। यहां 19 पंचायत समिति सदस्यों, तीन जिला परिषद सदस्यों सहित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव तीन चरणों में करवाए जाएंगे। पहला चरण 26 मई को आयोजित होगा, जबकि अन्य चरण 28 और 30 मई को संपन्न होंगे। यही पोलिंग पार्टियां आगामी चरणों में भी चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाएंगी।

    सहायक निर्वाचन अधिकारी अनमोल ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था के लिए विशेष कमेटियां गठित की गई हैं। इसके अलावा सभी टीमों को मेडिकल किट भी उपलब्ध करवाई गई है।

    पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

    रामपुर विकास खंड में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर रविवार को मिनी सचिवालय रामपुर में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (जिला परिषद) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की।

    बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत चुनावों की तैयारियों, मतदान प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं, सेक्टर स्तर की रिपोर्टों और निर्वाचन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

    उपमंडलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्व निभाएं।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल सहायक निर्वाचन अधिकारी और सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक सूचना आदान-प्रदान के लिए मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगी। अधिकारियों को सेक्टर रजिस्टर और फील्ड रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

    #Election2026 #HimachalNews #himachalpradesh #PanchayatElection #PanchayatPolls #PollingParty #Rampur #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleIPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को RCB से होगी फाइनल की जंग
    Next Article Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 3
    Users Today : 64
    Total Users : 125983
    Total views : 246889
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.