Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: छोटा शिमला सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका अहम

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित नव स्तरोन्नत सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा सुधार, शिक्षक भर्ती, कौशल विकास और एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    छोटा शिमला स्कूल में छात्रों से संवाद करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नव स्तरोन्नत सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के सहजता से जवाब दिए और शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास तथा नशा-निवारण अभियान पर अपने विचार साझा किए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल भाषण देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की कमियों को समझना और उन्हें दूर करना है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है।

    संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके स्कूली जीवन, खेलों और राजनीतिक यात्रा से जुड़े सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे छात्र जीवन में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहते थे और हॉकी, क्रिकेट तथा हैंडबॉल खेलते थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे हैंडबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं और ट्रैकिंग के शौकीन हैं। उनकी पहली ट्रैकिंग यात्रा टापरी से रिकांगपिओ तक रही थी।

    विद्यालय के विद्यार्थियों ने भौतिकी और राजनीति विज्ञान के शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि 30 जून से पहले सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई प्रणाली लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अधिक विषय विकल्प मिलेंगे। कक्षा 12 के छात्र दिव्यांश के अंक और कौशल से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे अंक जरूरी हैं, लेकिन विद्यार्थियों का कुशल और सक्षम होना भी उतना ही आवश्यक है।

    एंटी-चिट्टा अभियान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा-निवारण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 5 जून को शिमला में एंटी-चिट्टा रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है।

    कक्षा 7 की छात्रा राधा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक यात्रा साझा करते हुए बताया कि छात्र जीवन से ही वे नेतृत्व गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति से शुरुआत की और आगे चलकर नगर निगम शिमला के पार्षद, एनएसयूआई तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की भावना सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

    इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, विद्यालय स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #AntiChittaCampaign #CBSESchool #ChhotaShimla #EducationReforms #GovernmentSchool #HimachalNews #himachalpradesh #Shimla #StudentInteraction #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सराहन में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन
    Next Article SJVN: रामपुर जल विद्युत परियोजना में धूमधाम से मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    October 10, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 6 5
    Users Today : 39
    Total Users : 126265
    Total views : 247313
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.