Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: सरकारी नौकरी से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण भुगतान शीघ्र जारी करने तथा रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया।
ATUL RAJBy ATUL RAJMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक करते हुए
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने बजट घोषणा के अनुरूप चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए लंबित आवेदनों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सरकार इन मामलों में जल्द निर्णय ले सके। उन्होंने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू किया है और नशा माफिया पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी भी जल्द उपलब्ध कराने को कहा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पद भरने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए तूफान के कारण वन भूमि पर गिरे और उखड़े पेड़ों का पूरा विवरण एकत्र करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 1 जून से इन पेड़ों को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। गिरे हुए पेड़ों के समय पर निस्तारण से प्राकृतिक संसाधनों की हानि को रोका जा सकेगा।

बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत एवं ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार सहित अन्य प्रशासनिक सचिव उपस्थित रहे।

#ChittaMafia #CMsukhu #CompassionateAppointment #DopeTest #DrugFreeHimachal #GovernmentJobs #GovernmentRecruitment #HimachalNews #himachalpradesh #RetiredEmployees
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक: पशुशाला की छत तोड़ 70 भेड़ों को बनाया शिकार, वन विभाग अलर्ट
Next Article NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Shimla : ननखड़ी में HRTC बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, कंडक्टर समेत 2 की मौत; 20 यात्री घायल

July 16, 2026

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Shimla: जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

July 14, 2026

Shimla: आकाश को मिली नई उड़ान: सुखाश्रय योजना से खोली मोबाइल रिपेयर शॉप, डीसी ने किया शुभारंभ

July 14, 2026

Shimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू

July 14, 2026

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हिमाचल सरकार की SLP खारिज, 60 साल में ही होंगे सेवानिवृत्त

July 14, 2026

Shimla : मार्च-अप्रैल तक शुरू होगा 450 MW शोंगठोंग प्रोजेक्ट, हिमाचल को 900 करोड़ की सालाना आय

July 13, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

July 13, 2026

Kangra : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा कचरा टैक्स; जानें किस श्रेणी को देना होगा कितना मासिक शुल्क

July 12, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद हिमाचल सरकार सख्त: मंदिरों के चढ़ावे के लिए नई SOP जारी; दानपात्रों में डबल लॉक

July 12, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

July 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 4 6 8
Users Today : 35
Total Users : 115468
Total views : 229570
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.