Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर के रूपी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि से तबाही, सेब और नकदी फसलें बर्बाद

    किन्नौर की शिगारचा पंचायत के शिगारचा, हुरुवा और डब्लिंग गांव में 10 मिनट की भीषण ओलावृष्टि से सेब और नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बागवानों ने सरकार से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    जिला किन्नौर के रूपी क्षेत्र की शिगारचा पंचायत के शिगारचा, हुरुवा तथा डब्लिंग गांव में सोमवार को करीब 10 मिनट की ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से सेब की फसल के साथ-साथ विभिन्न नकदी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

    ग्रामीणों के अनुसार ओले इतने बड़े और घने थे कि कुछ ही मिनटों में बगीचों और खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। सेब के पेड़ों पर लगे फल बड़ी संख्या में झड़ गए हैं, जबकि कई फलों पर ओलों के गहरे निशान पड़ने से उनकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इससे इस वर्ष बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

    शिगारचा, डब्लिंग और हुरुवा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी तीव्र ओलावृष्टि देखी है। हैप्पी, रधु दास, मुकेश, राजीव, सुन्नी, संजीव, वीरबल, जीवन, मनोज, अन्नू नेगी, ज्ञान प्रकाश, ठाकुर भगत, राज कुमार और आशा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।

    ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व, बागवानी एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा प्रभावित किसानों और बागवानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

    वहीं, रूपी के पटवारी रत्न नेगी ने बताया कि शिगारचा पंचायत में ओलावृष्टि से सेब और नकदी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन के लिए बागवानी विभाग की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ही वास्तविक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    #AppleCropDamage #AppleOrchards #Farmers #Hailstorm #himachalpradesh #kinnaur #KinnaurNews #NaturalDisaster #RupiValley् #Shigarcha
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleDaily Horoscope : आज का राशिफल 15 जून 2026: जानिए अपनी राशि का भाग्य, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 2 8 0
    Users Today : 0
    Total Users : 123280
    Total views : 242584
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.