Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

    कुमारसैन थाना क्षेत्र के नौरी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे के बाद चालक लापता है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    रामपुर उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना कुमारसैन क्षेत्र में लुहरी-आनी सड़क मार्ग पर नौरी के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सतलुज नदी में समा गया। हादसे के बाद से वाहन और उसमें सवार व्यक्ति का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में निरमंड उपमंडल के लभोरा गांव निवासी 35 वर्षीय मान सुख पुत्र केशव राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। मान सुख नौरी में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाते हैं।

    उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान से नीचे सतलुज नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने पराशन की ओर से लुहरी-सैंज की तरफ जा रहे सफेद और सिल्वर रंग के एक वाहन को देखा। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, नौरी के समीप पहुंचते ही वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन पहले एक चट्टान से टकराया और इसके बाद सीधे सतलुज नदी के बीच जा समाया।

    प्रत्यक्षदर्शी ने आशंका जताई है कि हादसा तेज एवं लापरवाह वाहन चलाने के कारण हुआ हो सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा नदी में गिरे वाहन और उसमें सवार संभावित लोगों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

    लेकिन मंगलवार दोपहर बाद एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की कड़ी मेहनत के बाद सतलुज नदी गिरी कार को खोज कर निकाला गया और चालक का शव कार में फंसा हुआ गया। चालक की पहचान राजेश कुमार शर्मा पुत्र कमला नन्द उम्र 58 गांव बड़ोगी के रूप में हुई है।

    #BreakingNews #CarAccident #HimachalNews #himachalpradesh #Kumarsain #Nauri #PoliceInvestigation #RoadAccident #SatlujRiver #SutlejAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleDisaster: रामपुर में फ्लैश फ्लड मॉक एक्सरसाइज: आपदा से निपटने को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई तत्परता
    Next Article Social Service: मानव सेवा का सम्मान: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर को मिला हिमाचल गौरव सम्मान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 2 8 0
    Users Today : 0
    Total Users : 123280
    Total views : 242584
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.