Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Social Service: मानव सेवा का सम्मान: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर को मिला हिमाचल गौरव सम्मान

    रामपुर की रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को हरियाणा के पिंजौर में हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था वर्ष 2017 से रक्तदान, लंगर सेवा, एम्बुलेंस और अंगदान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल गौरव के सम्मान पाने के बाद रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर में वर्ष 2017 से रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हरियाणा के पिंजौर में आयोजित समारोह में स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन द्वारा संस्था को “हिमाचल गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के लिए सोसाइटी की ओर से उपाध्यक्ष जतीन ठाकुर, मुख्य सलाहकार संजय सूद, संदीप शर्मा और ज्योति लाल सैनी उपस्थित रहे।

    रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को इससे पूर्व भी रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। संस्था ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक खनेरी अस्पताल में रक्त की कमी नहीं होने दी है। सोसाइटी द्वारा अब तक 60 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि आपातकालीन परिस्थितियों में 12 हजार से अधिक यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया है। संस्था आईजीएमसी शिमला के लिए भी नियमित रूप से रक्त उपलब्ध करवाती रही है।

    हाल ही में पंचायत भवन झाकड़ी से 54 यूनिट रक्त शिमला भेजा गया, जबकि रामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में खनेरी अस्पताल के लिए 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था ने अक्टूबर 2025 से खनेरी अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क रात्रि लंगर सेवा भी शुरू की है।

    सोसाइटी की ओर से मरीजों के लिए कम शुल्क पर दो एम्बुलेंस सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती हैं। संस्था एवं उसके सदस्यों द्वारा लगभग 70 लोगों ने अंगदान का संकल्प भी लिया है। स्थानीय स्कूलों और शहरवासियों के सहयोग से रोटी बैंक का संचालन भी किया जा रहा है।

    मानव सेवा के इन उत्कृष्ट कार्यों के चलते संस्था को समय-समय पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता रहा है। रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी आज क्षेत्र में सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल बनकर उभरी है।

    #BloodDonation #HimachalGauravSamman #himachalpradesh #HumanityFirst #LangerSeva #OrganDonation #Pinjore #RaktdanSevaParivar #RampurBushahr #SocialService
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAccident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद
    Next Article Education: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो: रामपुर में एसएफआई का सरकार पर हमला
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026

    Rampur Bushahr: पारंपरिक और दलहन बीजों के संरक्षण को लेकर धारगौरा में जागरूकता शिविर

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr : पाटबंगला मैदान में खेलों के साथ रक्तदान, वन विभाग के खिलाड़ियों ने दिया मानवता का संदेश

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 19 सितंबर को, मतदान के लिए चंदा जमा होना जरूरी

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: स्वच्छ रामपुर की दिशा में नगर परिषद की पहल, सफाई के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित किए अस्थायी स्थान

    September 10, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: एरो सिटी वेलफेयर सोसायटी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

    September 9, 2026

    SJVNL: मजदूरों का सितंबर 2025 का EPF एक साल से लंबित, यूनियन ने प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

    September 9, 2026

    Rampur Bushahr: राजेंद्र कुमार अध्यक्ष और भारत भूषण मेहता महासचिव चुने गए, नंबरदारों की मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 2 8 0
    Users Today : 0
    Total Users : 123280
    Total views : 242584
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.