Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 25
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

    शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के मौके पर बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी कबूतर छोड़ते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूराे | शिमला

    अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सी.पी. वर्मा तथा निदेशक (आईसोम्सा) सुमित खिम्टा ने मुख्य अतिथि का हिमाचली शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

    अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर शपथ लेता आम जनमानस

    मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को नशा निषेध की शपथ दिलाई तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित वॉकाथॉन और साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शांति, सद्भाव और नशा मुक्त समाज का संदेश देने के लिए कबूतर भी उड़ाए गए।

    इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए बहुआयामी स्तर पर कार्य कर रही है। सरकार एक ओर नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनजागरूकता, नशा मुक्ति, पुनर्वास तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

    मंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, संस्कृति एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पंकज ललित, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक मोहन दत्त शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    #AntiDrugCampaign #Cyclothon #DrugAwareness #DrugFreeHimachal #HimachalNews #himachalpradesh #InternationalDayAgainstDrugAbuse #JagatSinghNegi #NashaMuktHimachal #Shimla #Walkathon #YouthAgainstDrugs
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: देलठ पंचायत ने विधायक नंद लाल के समक्ष उठाए प्रदूषण मुआवजा और बस सेवा बहाली के मुद्दे
    Next Article Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Health: IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन, स्वास्थ्य ढांचे पर 83.85 करोड़ खर्च

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 1 5 2
    Users Today : 129
    Total Users : 124152
    Total views : 244094
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.