Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra : बहन की विदाई के कुछ घंटे बाद इकलौते भाई की कार हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदलीं

    कांगड़ा में बहन की विदाई के कुछ घंटे बाद इकलौते भाई की कार हादसे में मौत हो गई। शादी की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कांगड़ा 

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक कार हादसे में बहन की विदाई कर घर लौट रहे इकलौते भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश शर्मा (30),  के रूप में हुई है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां जवान बेटे की मौत की खबर से मातम पसर गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को दिनेश शर्मा की बहन की शादी तलवाड़ा में संपन्न हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी करने और मंगलवार सुबह बहन की डोली विदा करने के बाद दिनेश अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़ाल के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    समय पर इलाज न मिलने से तोड़ा दम

    चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद दिनेश गंभीर हालत में किसी तरह वाहन से बाहर तो निकल आए थे। लेकिन सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही बेहद कम थी, जिसकी वजह से काफी देर तक तड़प रहे दिनेश पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी समय बीत जाने के बाद जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे, तो उन्होंने दिनेश को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल और बेसुध अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने तुरंत एक निजी वाहन का इंतजाम किया और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। तब तक अत्यधिक खून बह जाने के कारण बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना संसारपुर टैरेस से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इकलौते भाई की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

    #ARBtimes #HimachalAccident #HimachalPolice #himachalpradesh #KangraNews #RoadAccident #SansarpurTerrace #TragicNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : स्कूल के पास चरस और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ पकड़ा गया था तस्कर, कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा
    Next Article Shimla : पुलिस का बड़ा एक्शन: मोहाली से दबोचा चिट्टा सप्लायर, अपर शिमला में फैला रखा था नशे का जाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    September 22, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Kangra Accident: शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : 2 अक्टूबर से सोलन में शुरू होगी ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’, 2 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

    August 30, 2026

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 7 9
    Users Today : 209
    Total Users : 125079
    Total views : 245556
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.