Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: दो चिट्टा तस्करों की ₹68.16 लाख की काली कमाई फ्रीज

    सोलन पुलिस ने परवाणू चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के बैंक खातों में जमा 68.16 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन 

    हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला पुलिस सोलन ने बड़ी कार्रवाई की है। परवाणू में पकड़े गए चिट्टा तस्करी के एक मामले में पुलिस ने नशे के काले कारोबार से कमाई गई 68.16 लाख की राशि को कानूनन फ्रीज कर दिया है।

    यह पूरा मामला 12 अप्रैल का है, जब परवाणू पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर स्थित एक निजी होटल के समीप विशेष नाका लगाया था। इस दौरान शिमला-सोलन की तरफ आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 11.45 ग्राम चिट्टा और 3.56 ग्राम मेथामफेटामाइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थों को जब्त कर आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें पंकज राज निवासी नारायणगढ़ (अंबाला, हरियाणा) और सिद्धांत गुप्ता निवासी हुडा कॉलोनी, नारायणगढ़ (अंबाला, हरियाणा) शामिल हैं।

    डिजिटल ट्रांजेक्शन से बेनकाब हुआ मुख्य सप्लायर

    आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोलन पुलिस ने उनके मोबाइल फोन, डिजिटल वॉलेट और बैंक खातों का तकनीकी व वैज्ञानिक विश्लेषण किया। इस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी पंकज राज ने नशे की खेप खरीदने के लिए अंबाला कैंट के एक मुख्य सप्लायर को अलग-अलग तारीखों पर ऑनलाइन माध्यम से 1,02,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। इस पुख्ता वित्तीय लेन-देन के सामने आते ही सोलन पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 15 अप्रैल 2026 को मुख्य ड्रग सप्लायर अमन कुमार (निवासी सुभाष पार्क, अंबाला छावनी) को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मुख्य सप्लायर अमन कुमार की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सभी आरोपियों के बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट्स की गहराई से स्क्रूटनी की, तो पता चला कि खातों में जमा रकम उनकी वैध आय के मुकाबले कहीं ज्यादा और असंगत थी। आरोपी पंकज के खाते में 67,55,583.02 रुपये और सप्लायर अमन के खाते में 60,938.17 रुपये थे। इन दोनों खातों में जमा कुल 68,16,521.19 रुपये (लगभग 68.16 लाख रुपये) की राशि को सोलन पुलिस ने फ्रीज कर वित्तीय रीढ़ पर कड़ा प्रहार किया है।

    #AntiDrugDrive #ARBtimes #ChittaSmuggling #FinancialInvestigation #HimachalCrime #himachalpradesh #ParwanooNews #SolanPolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    Next Article Kinnaur : चोलिंग में बादल फटने से तबाही: मलबे में दबे वाहन, रिब्बा खड्‌ड में बाढ़ से संपर्क मार्ग टूटा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Solan : बद्दी में पुलिस नाके से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; 3 गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Solan : फर्जी फार्मा कंपनी का भंडाफोड़: जाली लाइसेंस और फेक सर्टिफिकेशन्स से ऐंठे लाखों; कांगड़ा का शातिर गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Solan : हिमाचल में बनी 45 समेत देशभर की 159 दवाओं के सैंपल फेल: CDSCO के ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा

    July 22, 2026

    Solan : ढांग ऊपरली पंचायत का बड़ा फैसला, नशा बेचने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार, पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले

    July 20, 2026

    कसौली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

    June 23, 2026

    Arki Hospital Case : पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मंत्री के ‘डेथ तो होनी ही है’ बयान पर हंगामा

    May 22, 2026

    Solan Road Accident: साधुपुल के पास 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवती की मौत; चार गंभीर घायल

    May 20, 2026

    Himachal Panchayat Election: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR

    May 19, 2026

    Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 1 7
    Users Today : 103
    Total Users : 118717
    Total views : 235098
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.