Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित – विक्रमादित्य सिंह

    शिमला ग्रामीण के बसंतपुर दौरे पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बटमैन-बसंतपुर सड़क, पंचायतों के सशक्तिकरण और स्थानीय समस्याओं के चरणबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर पर पहुंचने पर लोनिवि मंत्री का स्वागत करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

    लोक निर्माण मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गत साढ़े तीन वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके तहत अब तक 23 लाख रूपये की राशि विधायक ऐच्छिक निधि से विभिन्न संपर्क सड़क मार्गों, व अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए खर्च की गई है। इसके अलावा बटमैन-बसंतपुर सड़क मार्ग 06 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि से लगभग तैयार है और कुछ कैंचियों के निर्माण उपरांत पूर्ण रूप से वाहनों के लिए उपलब्ध होगा।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं का सशक्तिकरण करने में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की भूमिका सबसे अहम है जिनकी दूरदर्शी सोच के कारण महिलाओं को पंचायती चुनाव में 50 प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त हुआ। उनकी सोच के कारण ही आज पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

    इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री के समक्ष बसंतपुर क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा गया जिसमें युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण, पेयजल योजनाएं, मल निकासी योजनाएं, सामुदायिक भवनों के निर्माण इत्यादि समस्याएं शामिल थीं। विक्रमादित्य सिंह द्वारा सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निपटान करने का आश्वासन दिया गया। इससे पूर्व बसंतपुर पहुंचने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा लोक निर्माण मंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर पंचायत समिति बसंतपुर की अध्यक्षा कौशल्या, खंड विकास परिषद के सदस्य हरदेव कंवर, बसंतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान देवराम, उपप्रधान रमेश कुमार, विभिन्न वार्ड सदस्य व पूर्व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगणों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #Basantpur #Development #PWD #himachalpradesh #PanchayatiRaj #RoadProject #ShimlaRural #UrbanDevelopment #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग में रंगा सर्वपल्ली संस्थान, कुलपति ने सराहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन
    Next Article Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Shimla News : जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, पांच घर राख, बेघर हुए परिवार

    October 2, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 1 7
    Users Today : 55
    Total Users : 125917
    Total views : 246794
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.