Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Shimla : ननखड़ी में HRTC बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, कंडक्टर समेत 2 की मौत; 20 यात्री घायल

    शिमला के ननखड़ी में रामपुर-खोलीघाट मार्ग पर एचआरटीसी बस 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी। कंडक्टर जय प्रकाश और 72 वर्षीय दाखू राम की मौत, 20 घायल रामपुर अस्पताल में भर्ती।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 16, 2026Updated:July 16, 20262 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर |  शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में बुधवार शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से परिचालक (कंडक्टर) समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 6:30 बजे रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के पास हुआ, जहां बस (HP-06A-6454) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट नीचे जा गिरी।

    कंडक्टर और बुजुर्ग यात्री की मौके पर मौत

    बस रामपुर से खोलीघाट की ओर जा रही थी और उसमें करीब 22 लोग सवार थे। हादसे में बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी (निवासी गड़ोली, ननखड़ी) और 72 वर्षीय बुजुर्ग दाखू राम (निवासी शालू, खड़ाहण) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर, खनेरी (रामपुर) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खनेरी अस्पताल पहुंचते ही रक्दान सेवा परिवार सोसायटी की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपनी सेवा दी और एंबुलेंस के माध्यमों से घायलों को एक्सरे और सीटी स्कैन के लिए निजी क्लीनिकों तक ले जाने और वापस लाने में मदद की। इसके साथ साथ सोसायटी द्वारा घायलों के तीमारदारों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी की।

    उपायुक्त (DC) शिमला अनुपम कश्यप ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी है। एसडीएम (SDM) रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी खुद अस्पताल में मौजूद रहकर घायलों के उपचार की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

    हादसे में ये लोग हुए घायल

    घायलों में रमेश चौहान निवासी रघुनाथ मोहल्ला, वार्ड तीन, रामपुर, उनकी पत्नी ममता, बेटी साक्षी के अलावा स्पर्श (बड़ाच), सुरेश कुमार (खड़ाहण), अलका (खनोटी), कमला देवी (खड़ाहण), ज्ञान सिंह (खड़ाहण), अक्षिता (बरोली), गोविंद (दनाऊली), बस चालक हरि सिंह, सोनिका (कोटाधार), प्रद्युमन खूंद (कोटाधार), शेर सिंह (ठारला), दीक्षिता चौहान (दनाऊली), शोभा रानी (दरोटी), कुंदन शर्मा ( भमनोली), धनी राम (खड़ाहण), जगदेव सिंह (जाहूडीम), अमर सिंह चौहान (दनाऊली), साहिब सिंह (खड़ाहण) और प्रदीप कुमार (दनाऊली) शामिल हैं।

    #ARBtimes #HimachalPolice #himachalpradesh #HimachalRoadSafety #HRTCAccident #KhneriHospital #NankhariNews #RampurBushahr #ShimlaBusAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय
    Next Article Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सुरड बंगला से सरा बाहली तक सड़क निर्माण शुरू, स्थानीय जनता ने जताया आभार

    October 14, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन, ज्यूरी की टीम ने जीता फाइनल

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    October 13, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026
    View 2 Comments

    2 Comments

    1. Pingback: Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

    2. Pingback: ननखड़ी एचआरटीसी बस हादसा : सरकार के बेहतर स्वास्थ्य दावों की खुली पोल, खनेरी अस्पताल की लापरवाही स

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 4 1 4
    Users Today : 113
    Total Users : 126414
    Total views : 247539
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.