Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Himachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना

    वन विभाग में पौधरोपण अभियान के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा! खारसा चंगर नर्सरी से ले जाए गए खैर के 2,000 पौधे निजी नर्सरी में बेचने पर कुड्डी बीट का वन रक्षक निलंबित, 75 हजार की पेनल्टी भी ठोकी गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर वन मंडल में पौधरोपण अभियान के दौरान सरकारी पौधों की कथित हेराफेरी और घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विभागीय जांच में खारसा चंगर नर्सरी से लाए गए ‘खैर’ के 1500 से 2000 पौधे घुमारवीं की एक निजी नर्सरी में बेचने का खुलासा हुआ है। मामला उजागर होते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुड्डी बीट में तैनात आरोपी वन रक्षक निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभाग ने सीसीएस (CCS) नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी पर 75,000 रुपये की पेनल्टी (जुर्माना) भी लगाई है।

    गाड़ी रोककर जांच की तो खुला फर्जीवाड़े का राज

    जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को कुड्डी बीट में पौधरोपण के लिए खारसा चंगर नर्सरी से पौधे भेजे गए थे, जिन्हें बीट गार्ड लेकर गया था, लेकिन पौधे वहां नहीं पहुंचे। जब अधिकारियों को सूचना मिली कि पौधे प्लांटेशन क्षेत्र में पहुंचे ही नहीं हैं, तो उन्होंने वन रक्षक से पूछताछ की। गार्ड का जवाब असंतोषजनक मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर जांच शुरू की। अधिकारी जब घुमारवीं की ओर जा रहे थे, तो भगेड़ के पास उन्हें खैर के छोटे-छोटे पौधों से लदा एक वाहन मिला। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इन पौधों को घुमारवीं स्थित एक निजी नर्सरी से उठाकर वापस कुड्डी बीट ले जा रहा था। सच्चाई सामने आने के बाद विभागीय टीम तुरंत घुमारवीं की निजी नर्सरी पहुंची। वहां पूछताछ में नर्सरी संचालक ने भी स्वीकार किया कि वन रक्षक सरकारी पौधे उसके पास छोड़कर गया था। जांच में साफ हुआ कि आरोपी वन रक्षक ने पहले तो सरकारी पौधों को निजी नर्सरी में ठिकाने लगाया और जब अधिकारियों को शक हुआ, तो उन्हें चुपके से वापस लाकर प्लांटेशन साइट पर रखने की कोशिश कर रहा था।

    “कुड्डी वन बीट में सरकारी पौधों को निजी नर्सरी में बेचने का मामला सामने आया था। जांच में बीट गार्ड की भूमिका पाई गई है, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप बेहद गंभीर हैं और उसे चार्जशीट करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है।”

    — मृत्युंजय माधव, अरण्यपाल (CF), बिलासपुर वन मंडल

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय
    Next Article Solan : हिमाचल में बनी 45 समेत देशभर की 159 दवाओं के सैंपल फेल: CDSCO के ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 7 8
    Users Today : 77
    Total Users : 121778
    Total views : 240042
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.