Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी

    रामपुर उपमंडल के गानवी और जघोरी में जुलाई 2026 की बाढ़ से प्रभावित स्पैन रोपवे और वैकल्पिक पैदल मार्ग की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत 2 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जुलाई 2026 में आई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत गानवी और जघोरी में राहत कार्यों को गति मिली है। जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत स्पैन रोपवे की मरम्मत, रखरखाव और वैकल्पिक पैदल मार्ग की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही को सुचारु बनाने के लिए किया जाएगा।

    गौरतलब है कि 8 से 10 जुलाई 2026 के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से गानवी खड्ड में आई बाढ़ के कारण ग्राम पंचायत गानवी, क्याओ, कूट और जघोरी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग बह गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने से इन पंचायतों का संपर्क पूरी तरह टूट गया और स्थानीय लोगों को आवश्यक सामान व दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    प्रशासन को भेजे गए प्रस्ताव में ग्राम पंचायत गानवी के सिसरी भाई स्थित स्पैन रोपवे की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता बताई गई थी। इस रोपवे के माध्यम से गानवी, क्याओ और कूट पंचायतों के लोग नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आवश्यक सामग्री पहुंचा सकते हैं। इस कार्य के लिए लगभग 59 हजार रुपये का अनुमान तैयार किया गया था।

    इसके अलावा ग्राम पंचायत जघोरी के चंडी ब्रांडा क्षेत्र में फांचा सड़क से पावर हाउस तक वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने तथा पाजीधार से शाकरेलीधार तक स्पैन रोपवे की मरम्मत का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को भेजा गया था। इन दोनों कार्यों की अनुमानित लागत क्रमशः 2.84 लाख रुपये और 79 हजार रुपये आंकी गई थी। जिला प्रशासन का कहना है कि स्वीकृत राशि से प्राथमिक स्तर पर आवश्यक मरम्मत कार्य कर प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही और जरूरी सेवाओं को सुचारु बनाने का प्रयास किया जाएगा।

    #ARBtimes #DisasterRelief #Flood2026 #Ganvi #himachalpradesh #Infrastructure #Jaghori #localnews #Rampur #RamPurNews #Ropeway #SDRF #Shimla
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग
    Next Article Shimla: रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव : विक्रमादित्य सिंह
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026

    Rampur Bushahr: पारंपरिक और दलहन बीजों के संरक्षण को लेकर धारगौरा में जागरूकता शिविर

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr : पाटबंगला मैदान में खेलों के साथ रक्तदान, वन विभाग के खिलाड़ियों ने दिया मानवता का संदेश

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 19 सितंबर को, मतदान के लिए चंदा जमा होना जरूरी

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: स्वच्छ रामपुर की दिशा में नगर परिषद की पहल, सफाई के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित किए अस्थायी स्थान

    September 10, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: एरो सिटी वेलफेयर सोसायटी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 4 9 2
    Users Today : 53
    Total Users : 123492
    Total views : 242918
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.