Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    शिमला ग्रामीण को 30 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलीं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 18 बसों को विभिन्न रूटों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला ग्रामीण के रूटों पर नई बसों को रवाना करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के पुराने बस अड्डे से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न रूटों के लिए 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिमला ग्रामीण क्षेत्र को हिमाचल पथ परिवहन निगम के नए बेड़े में कुल 30 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। शेष 12 बसों को दूसरे चरण में सुन्नी से विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।

    इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पूरे हिमाचल का समान विकास सुनिश्चित करना है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा शिमला शहर से सटा हुआ है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग सरकारी नौकरी के साथ खेती और बागवानी से जुड़े हैं तथा उन्हें रोजाना शिमला शहर आना-जाना पड़ता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए बस रूट बढ़ाने के संबंध में परिवहन विभाग से चर्चा की गई है।

    बुजुर्गों के लिए टैक्सी और निजी बसों की सुविधा बढ़ाने पर जोर

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला के आसपास के क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर बुजुर्गों की एचआरटीसी के छोटे वाहनों और टैक्सी सुविधा की मांग को देखते हुए अधिक से अधिक टैक्सियां लगाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में निगम अधिकारियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि टैक्सी सुविधा के साथ-साथ निजी बसों को भी रूट दिए जाएंगे, ताकि शहर के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।

    शिमला ग्रामीण में 650 करोड़ के विकास कार्य

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 650 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ का निर्माण कार्य जारी है।

    उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान प्रदेश की सड़कों को बहाल रखने और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी को सड़कों की बहाली में लगाया गया है। आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक डिवीजन में निजी मशीनरी भी किराये पर ली गई है और इसकी प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तारकोल के रेट में बढ़ोतरी के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कुछ सड़कों पर मेटलिंग और टायरिंग का कार्य नहीं हो सका। मानसून समाप्त होते ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की मेटलिंग और टायरिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

    केंद्र से सड़क परियोजनाओं के लिए 240 करोड़ स्वीकृत

    उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश की सड़क परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद छैला-यशवंत नगर-नेरीपुल सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 203 करोड़ रुपये तथा रामपुर के टिक्कर-खमाड़ी सड़क के शेष हिस्से के अपग्रेडेशन के लिए 36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन परियोजनाओं पर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    इन रूटों पर चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

    आज रवाना की गई बसों में शिमला से धामी वाया गवाही-कोहबाग सुबह 8:20 बजे, शिमला से बरेठी सुबह 10:30 बजे, शिमला से हरिदेवी-सेरी सुबह 10:20 बजे, शिमला से खटनोल दोपहर 12:30 बजे, शिमला से खटनोल वाया सुन्नी दोपहर 12:40 बजे, खटनोल से शिमला वाया सुन्नी, शिमला से चनावग वाया पनोह दोपहर 1:30 बजे, शिमला से धरोगड़ा दोपहर 2:40 बजे, शिमला से गवाही दोपहर 3:20 बजे, शिमला से डुमेहर दोपहर 3:35 बजे, शिमला से जलोग शाम 4:10 बजे, शिमला से चनावग शाम 4:50 बजे, शिमला से पनेहड़ा शाम 5 बजे, शिमला से चेबड़ी शाम 5:10 बजे, शिमला से अणु शाम 5:15 बजे, शिमला से नलावन शाम 5:20 बजे, शिमला से चेवग शाम 5:45 बजे और शिमला से मलावन शाम 7 बजे बस सेवा शामिल है।

     

    #ARBtimes #BusService #Development #ElectricBus #ElectricBuses #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #PublicTransport #Shimla #ShimlaNews #ShimlaRural #Sunni #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा
    Next Article ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    September 25, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 7 5 4
    Users Today : 6
    Total Users : 124754
    Total views : 245029
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.