Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय वेबिनार संपन्न

    जीबीपीएम सरकारी महाविद्यालय रामपुर में वित्तीय साक्षरता पर दो दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को बचत, निवेश, डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पीजी कॉलेज रामपुर में आयेाजित वेबिनार में भाग लेते विद्यार्थी

    एबारबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जीबीपीएम सरकारी महाविद्यालय, रामपुर के करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से ‘एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल्स’ के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार बुधवार को संपन्न हुआ। “मास्टरिंग फाइनेंशियल स्किल्स फॉर यूथ: अर्न नॉलेज, बिल्ड योर फ्यूचर” विषय पर आयोजित वेबिनार में महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    वेबिनार के सत्र 18 और 19 अगस्त को आयोजित किए गए। 18 अगस्त को बीएससी, बीसीए, बीवॉक, बीकॉम तथा स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सत्र आयोजित किए गए, जबकि 19 अगस्त को बीए एवं स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश, डिजिटल भुगतान और व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।

    वेबिनार में वित्तीय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत बजट तैयार करने, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव सहित विभिन्न वित्तीय विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल धन कमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही वित्तीय निर्णय लेना, जोखिम को समझना और भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों ने वेबिनार को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय मामलों से जुड़े विभिन्न सवाल विशेषज्ञों के समक्ष रखे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

    महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने कहा कि डिजिटल युग में युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आवश्यक जीवन-कौशल प्रदान करने के साथ भविष्य की वित्तीय चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. शिवाली ठाकुर ने कहा कि सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक सफलता के साथ वित्तीय रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    वेबिनार के सफल आयोजन में डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. अजिंदर नेगी, जय सिंह, तरुण शर्मा, ललित शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, विकास शेखरी, संदीपा और संदीप ने सहयोग दिया।

    #ARBtimes #CareerGuidance #DigitalPayment #FinancialLiteracy #FinancialManagement #FinancialSkills #GBPMCollege #himachalpradesh #InvestmentAwareness #OnlineWebinar #PlacementCell #RampurBushahr #RampurCollege #StudentDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu : पतलीकूहल में मिड-डे मील खाने से 30-40 बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
    Next Article Shimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग

    August 19, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    August 19, 2026

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 0 5 3
    Users Today : 98
    Total Users : 119053
    Total views : 235615
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.