Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: गानवी और थैली चकटी में उपतहसील की राह आसान, दूरदराज लोगों को राहत की उम्मीद

    रामपुर के घानवी और ननखड़ी के थैली-चख्ती में नई उपतहसील खोलने का प्रस्ताव फिर सरकार के समक्ष पहुंचा। दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलने की उम्मीद है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपमंडलाधिकारी कार्यालय रामपुर बुशहर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर और ननखड़ी तहसील के दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब राजस्व संबंधी काम के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। रामपुर तहसील के 15/20 क्षेत्र के गानवी  और ननखड़ी तहसील के थैली चकटी में नई उपतहसील खोलने का प्रस्ताव एक बार फिर सरकार के समक्ष भेजा गया है। जिला प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की परेशानियों को देखते हुए इनके गठन की पुरजोर सिफारिश की है।

    इन क्षेत्रों के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए वर्तमान तहसील मुख्यालय तक पहुंचना पड़ता है। पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई लोगों के लिए यह सफर समय और धन दोनों की दृष्टि से परेशानी का कारण बनता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज की पंचायतों में रहने वाले लोगों को छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर उपतहसील खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

    विधायक नंद लाल ने भी समीक्षा बैठक में जारी किए थे निर्देश

    सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंद लाल ने भी समीक्षा बैठक में गानवी व थैली चकटी को उप तहसील बनाने बारे स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए थे कि इससे संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाए, ताकि दूर दराज क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

    छह पंचायतों के लोगों को होगा सीधा लाभ

    रामपुर तहसील में वर्तमान में 21 पटवार सर्किल हैं। तहसील का क्षेत्र काफी विस्तृत है और इसकी सीमाएं किन्नौर, सराहन, ननखड़ी, तकलेच, कुल्लू और कुमारसैन क्षेत्रों से लगती हैं। प्रस्तावित घानवी उपतहसील का क्षेत्र तहसील मुख्यालय से काफी दूर और कठिन पर्वतीय भूभाग में है। यह क्षेत्र करीब छह ग्राम पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है।

    प्रशासन के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था में इन क्षेत्रों के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए रामपुर पहुंचना पड़ता है। घानवी में उपतहसील बनने से लोगों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक मिल सकेंगी। इससे समय और यात्रा खर्च की बचत के साथ प्रशासनिक कामकाज में भी तेजी आएगी।

    थैली चकटी में उपतहसील से ननखड़ी क्षेत्र को राहत

    ननखड़ी तहसील में 15 पटवार सर्किल हैं और इसका क्षेत्र भी काफी विस्तृत तथा दुर्गम है। इसकी सीमाएं रामपुर, रोहड़ू, कोटखाई, टिक्कर और कोटगढ़ क्षेत्र से लगती हैं। दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में भौगोलिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित थैली-चकटी उपतहसील बनने से लोगों को राजस्व संबंधी काम के लिए ननखड़ी मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी कार्य और अन्य राजस्व मामलों के निपटारे के लिए लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

    व्यवस्था मजबूत करने को नए कानूनगो सर्किल की भी जरूरत

    प्रशासन ने दोनों प्रस्तावों के साथ प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की जरूरत भी बताई है। गानवी उपतहसील के साथ नया कानूनगो सर्किल गानवी बनाने की सिफारिश की गई है। वहीं, थैली चकटी उपतहसील बनने के बाद ननखड़ी तहसील में नौ पटवार सर्किल शेष रह जाएंगे, जिनके काम के लिए केवल एक फील्ड कानूनगो रह जाएगा। प्रशासन ने इसे जनहित और प्रशासनिक मानकों के अनुरूप नहीं माना है। इसलिए ननखड़ी में नया कानूनगो सर्किल जतरेल बनाने की भी सिफारिश की गई है।

    पहले भी भेजे जा चुके हैं प्रस्ताव

    गानवी और थैली चकटी उपतहसील के गठन के प्रस्ताव पहले भी सरकार को भेजे जा चुके हैं। इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से दोबारा पत्र भेजकर प्रस्तावों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है। जिला प्रशासन ने आवश्यक विवरण के साथ दोनों प्रस्ताव फिर से प्रस्तुत करते हुए इन्हें व्यापक जनहित में आवश्यक बताया है।

    लोगों को है फैसले का इंतजार

    दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उपतहसील का गठन केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सरकारी सेवाओं को उनके घर के नजदीक पहुंचाने की पहल होगी। अब लोगों की नजर सरकार के फैसले पर है। यदि दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो रामपुर और ननखड़ी के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिल सकती है।

    #ARBtimes #Ghanvi #RampurBushahr #HimachalNews #himachalpradesh #Nankhari #Shimla #ThailiChakti #कानूनगोसर्किल #गानवीउपतहसील #थैलीचकटीउपतहसील #ननखड़ी #रामपुरबुशहर #शिमलान्यूज #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम
    Next Article Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    MC Rampur: नगर परिषद रामपुर ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ की बैठक, व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने की प्रक्रिया जारी

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर

    August 19, 2026

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: अधूरे निर्माण कार्यों के भुगतान पर सवाल, एसडीएम ने बीडीओ से मांगी जांच रिपोर्ट

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 3 7 3
    Users Today : 252
    Total Users : 119373
    Total views : 236106
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.