Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    सुरेश कश्यप ने सुक्खू सरकार पर बढ़ते कर्ज, ठप विकास और हिमकेयर योजना को लेकर निशाना साधा। बोले- भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट नहीं, सरकार अपने काम का हिसाब दे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 20, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सीपीआरआई शिमला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद सुरेश कश्यप।

    एआरबी टाइम्स ब्यूराे | शिमला

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। CPRI मुख्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा सांसदों की भूमिका पर सवाल उठाने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बढ़ते कर्ज और ठप पड़े विकास कार्यों की चिंता करनी चाहिए। भाजपा सांसद अपनी संवैधानिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह जानते हैं। हिमाचल से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाता रहा है और केंद्र ने प्रदेश को हरसंभव सहयोग दिया है।

    केंद्र से धन लेकर धन्यवाद करना भी भूल जाती है सरकार

    कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के मंत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलते हैं और विकास योजनाओं के लिए धनराशि लेकर लौटते हैं, लेकिन बाद में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का धन्यवाद तक करना भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा होने के कारण हिमाचल को कई केंद्रीय योजनाओं में 90:10 के अनुपात में सहायता मिल रही है। आपदा हो या विकास, केंद्र सरकार हिमाचल के साथ खड़ी रही है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार राजनीतिक कारणों से केंद्र पर आरोप लगाती रहती है।

    RDG पर राजनीति छोड़ आय बढ़ाने पर ध्यान दे सरकार

    राजस्व घाटा अनुदान को लेकर कश्यप ने कहा कि यह व्यवस्था स्थायी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार यदि 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का दावा करती है तो उसे आय बढ़ाने, गैर-जरूरी खर्च घटाने और कर्ज पर निर्भरता कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज ले रही है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है।

    अधिकारियों का कैडर नहीं, ‘मित्रों की फौज’ कम करे सरकार

    आईएएस और आईपीएस समेत अधिकारियों के कैडर में कमी के प्रस्ताव पर कश्यप ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या घटाने के बजाय अनावश्यक राजनीतिक नियुक्तियों और फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जानी चाहिए। भाजपा में गुटबाजी के कांग्रेस के आरोपों पर कश्यप ने कहा कि भाजपा का केवल एक गुट है और उसका नाम भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि हाल के पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों का जवाब देगी।

    वंदे मातरम् और तिरंगा हमारे लिए सर्वोपरि

    वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय गीत, तिरंगा और भारत माता का सम्मान भाजपा के लिए राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रगौरव का विषय है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। हिमकेयर योजना को लेकर कश्यप ने कहा कि यह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। यदि योजना में गड़बड़ी है तो सरकार उसकी निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करे, लेकिन पूरी योजना को बंद या कमजोर करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “कमियां हैं तो उन्हें दूर करें, दोषी हैं तो उन्हें सजा दें, लेकिन गरीब का इलाज मत छीनें।” कश्यप ने सीएम से सांसदों को प्रमाणपत्र देने के बजाय प्रदेश की अर्थव्यवस्था संभालने, कर्ज और फिजूलखर्ची नियंत्रित करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की।

     

    #ARBtimes #BJP #Congress #HimachalGovernment #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #Himcare #PoliticalNews #ShimlaNews #SukhuGovernment #SureshKashyap
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: हैम रेडियो आपदा के समय वैकल्पिक संचार का विश्वसनीय माध्यम : उपायुक्त अपूर्व देवगन
    Next Article Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Shimla News : जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, पांच घर राख, बेघर हुए परिवार

    October 2, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Kalka-Shimla Train : 30 नवंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक की मरम्मत जारी

    October 1, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 6 6 3
    Users Today : 13
    Total Users : 125663
    Total views : 246434
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.