Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    रामपुर बुशहर नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग से मुलाकात कर सीवरेज से क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली, शिशमहल में कोटा स्टोन और पानी के बिल सेंटर सहित विभिन्न मुद्दे उठाए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलते पार्षद

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर बुशहर के अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहित नेगी, वार्ड नंबर 5 की पार्षद निकिता गुप्ता, वार्ड नंबर 6 की पार्षद उमा बंसल, वार्ड नंबर 7 के पार्षद सुरेंद्र लाल तथा वार्ड नंबर 8 की पार्षद चंद्रप्रभा मौजूद रहीं।

    सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली की मांग

    बैठक के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और गलियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सीवरेज कार्य पूरा होने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों और गलियों की जल्द बहाली सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    शिशमहल में टूटे कोटा स्टोन का मुद्दा भी उठाया

    वार्ड नंबर 5 के शिशमहल क्षेत्र में टूटे हुए कोटा स्टोन का मामला भी अधिशासी अभियंता के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोटा स्टोन टूटने के कारण वहां पानी जमा हो रहा है, जिससे मच्छरों के पनपने के साथ-साथ अस्वच्छ परिस्थितियां पैदा हो रही हैं।नगर परिषद की ओर से इसे शीघ्र ठीक करवाने तथा आवश्यक राशि नगर परिषद के खाते में जमा करवाकर बहाली का कार्य करवाने की मांग की गई।

    रामपुर बाजार में पानी के बिल का सेंटर बनाने पर बनी सहमति

    बैठक में स्थानीय लोगों की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा रामपुर बाजार में पानी के बिल जमा करवाने के लिए सेंटर उपलब्ध करवाने का रहा। वर्तमान में पानी के बिल ऑनलाइन नहीं कटते हैं और जल शक्ति विभाग का कार्यालय नगर परिषद क्षेत्र के कई लोगों से काफी दूर पड़ता है। ऐसे में लोगों को केवल पानी का बिल जमा करवाने के लिए भी विभागीय कार्यालय जाना पड़ता है।

    नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने मांग रखी कि जनता की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक माह पानी के बिल जारी होने के समय 2 से 3 दिनों के लिए नगर परिषद कार्यालय में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग वहीं अपने पानी के बिल जमा करवा सकें।

    अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा ने इस मांग पर सकारात्मक सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि हर महीने बिल आने के समय 2 से 3 दिन जल शक्ति विभाग के कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे और वहीं पानी के बिल जमा किए जाएंगे।

    नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि परिषद का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी आवश्यक सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर जाने से राहत दिलाना है। उन्होंने जनता की सुविधा से जुड़ी इस मांग को स्वीकार करने और सहयोग का आश्वासन देने पर अधिशासी अभियंता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता जनता की सुविधा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है। जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष लगातार उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

    #ARBtimes #KaranSharma #RampurBushahr #करणशर्मा #जनहित #जलशक्तिविभाग #नगरपरिषद #पानीकाबिल #रामपुर #रामपुरबुशहर #शिशमहल #सीवरेज #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026

    LHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न

    August 21, 2026

    HRTC: एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

    August 21, 2026

    MC Rampur: नगर परिषद रामपुर ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ की बैठक, व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने की प्रक्रिया जारी

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी और थैली चकटी में उपतहसील की राह आसान, दूरदराज लोगों को राहत की उम्मीद

    August 20, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर

    August 19, 2026

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: अधूरे निर्माण कार्यों के भुगतान पर सवाल, एसडीएम ने बीडीओ से मांगी जांच रिपोर्ट

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 7 3 6
    Users Today : 124
    Total Users : 119736
    Total views : 236671
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.