Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव

    कुल्लू में पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में सातों ब्लॉकों की नई कार्यकारिणियों का सर्वसम्मति से गठन हुआ। जिला स्तरीय चुनाव 11 सितंबर को होंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू के विभिन्न खंडों के नवनियुक्त पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक पुलिस लाइन कुल्लू के सभागार में जिला अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राम देव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 60 पुलिस पेंशनर्ज ने भाग लिया। इस दौरान तीन नए सदस्यों बलबीर शर्मा, बलवंत सिंह और भादर सिंह ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष ने नए सदस्यों का हार पहनाकर स्वागत किया।

    बैठक में ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण उन्हें भंग कर नई कार्यकारिणियों के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। एसोसिएशन के बायलॉज के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सात ब्लॉकों की नई कार्यकारिणियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

    निरमंड ब्लॉक के लिए मोहन जोशी को प्रधान, ईश्वर सिंह को सचिव, मोर ध्वज को वरिष्ठ सलाहकार और गोपाल कश्यप को प्रेस/संगठन सचिव बनाया गया। जिला डेलीगेट के रूप में लच्छी राम, कश्मी राम और चंद्र शेखर चुने गए।

    आनी ब्लॉक में अमर सिंह प्रधान, सूरज प्रकाश सचिव, गुरदयाल सिंह चौधरी वरिष्ठ सलाहकार और टिकम सिंह प्रेस/संगठन सचिव चुने गए। जिला डेलीगेट के रूप में राम प्रकाश, उग्गम राम और अमर नैन को जिम्मेदारी दी गई।

    बंजार ब्लॉक में भगत राम प्रधान, लाल चंद सचिव, डावे राम वरिष्ठ सलाहकार और अनूप नेगी प्रेस/संगठन सचिव चुने गए। राम देव, राम सिंह और तावे राम जिला डेलीगेट होंगे।

    बालीचौकी ब्लॉक में तारा चंद प्रधान, बलवंत सिंह सचिव और लाल सिंह वरिष्ठ सलाहकार चुने गए। जिला डेलीगेट के रूप में भादर सिंह, नरेश चंद और पुरुषोत्तम राम को चुना गया।

    भुंतर ब्लॉक में ओम प्रकाश प्रधान, सोहन लाल सचिव, घनश्याम नेगी वरिष्ठ सलाहकार और राजेंद्र कुमार प्रेस/संगठन सचिव चुने गए। टेक चंद, पुने राम और मोहर सिंह जिला डेलीगेट होंगे।

    कुल्लू ब्लॉक में मोहिंद्र सिंह प्रधान, कमला घई सचिव, रूम सिंह राणा वरिष्ठ सलाहकार और सुरेश कुमार प्रेस/संगठन सचिव चुने गए। जिला डेलीगेट के रूप में ऋषी राज, सुंदर सिंह और तुलसी राम चुने गए।

    नग्गर ब्लॉक में सुरेंद्र शर्मा प्रधान, पवन कुमार सचिव, श्याम लाल शर्मा वरिष्ठ सलाहकार और हीरा लाल नेगी प्रेस/संगठन सचिव चुने गए। चेत राम, दुर्गा दास नेगी और चंद्र प्रकाश नेगी जिला डेलीगेट होंगे।

    चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष राम देव ठाकुर ने पांच ब्लॉकों की नवगठित कार्यकारिणियों को हार पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निरमंड और आनी ब्लॉक की नवगठित कार्यकारिणियों को दूरभाष और एसोसिएशन के ग्रुप के माध्यम से बधाई दी गई।

    एसोसिएशन के जिला स्तरीय चुनाव 11 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी सात ब्लॉकों की कार्यकारिणियों के सदस्य और एसोसिएशन के सदस्य भाग लेंगे।

    पुलिस अधीक्षक से अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट

    बैठक के बाद जिला अध्यक्ष राम देव ठाकुर ने बताया कि वह लंबे समय से हाल ही में जिला कुल्लू में तैनात पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक के मुख्यालय से बाहर दौरे पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की, जो सौहार्दपूर्ण और सार्थक रही। इस दौरान पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने 11 सितंबर को जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसोसिएशन की बैठक में शामिल होने की इच्छा जताई।

    अध्यक्ष ने एसोसिएशन से जुड़े कुछ लंबित मुद्दों को भी पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस पेंशनर्ज को थाना, चौकी या जिला कार्यालय स्तर पर किसी कार्य के लिए परेशानी हो तो वे सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। राम देव ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू और उनकी पूरी टीम का एसोसिएशन को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार जताया।

    #ARBtimes #Kullunews #PolicePensioners #PolicePensionersAssociation #कुल्लू #कुल्लू_समाचार #जिलास्तरीयचुनाव #पुलिसपेंशनर्ज #ब्लॉककार्यकारिणी #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग
    Next Article Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    October 7, 2026

    Kullu News : तीर्थन घाटी में अग्निकांड, देखते ही देखते राख हुआ लकड़ी का मकान

    October 7, 2026

    Kullu: कुल्लू में शिक्षकों के पांच पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

    October 5, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति प्रवास के दौरान मनाली-अटल टनल मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    October 4, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 3, 2026

    Kullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

    October 3, 2026

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    October 1, 2026

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की

    September 29, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 0 8 9
    Users Today : 1
    Total Users : 126089
    Total views : 247058
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.