Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: पारंपरिक और दलहन बीजों के संरक्षण को लेकर धारगौरा में जागरूकता शिविर

    रामपुर की धारगौरा पंचायत में पारंपरिक और दलहन बीजों के संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पद्मश्री नेक राम शर्मा ने किसानों को किया जागरूक।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    धारगौरा पंचायत में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित किसान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत धारगौरा में पारंपरिक बीजों और दलहन फसलों के बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक कृषि विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ उन्नत बीज उत्पादन को बढ़ावा देना और ‘बीज भंडार गांव’ की अवधारणा को मजबूत करना रहा।

    कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित नेक राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने किसानों को पारंपरिक बीजों के महत्व और इनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक बीज हमारी कृषि विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण से कृषि जैव विविधता को बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल फसलों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।

    शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को पारंपरिक और दलहनी फसलों के बीजों के चयन, उत्पादन, संरक्षण और सुरक्षित भंडारण की जानकारी दी। किसानों को यह भी बताया गया कि संरक्षित बीजों का आगामी फसल चक्र में किस प्रकार बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में पहाड़ ट्रस्ट के संस्थापक अनूप, आत्मा परियोजना से विजय कुमार, शिवम वालिया और अनु नेगी सहित पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने पारंपरिक बीजों से जुड़ी अपनी जानकारी और कृषि अनुभव भी साझा किए।

    आयोजकों ने किसानों से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पारंपरिक बीजों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय बीजों को संरक्षित करना न केवल वर्तमान किसानों के लिए उपयोगी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि की पारंपरिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

    यह जागरूकता शिविर पहाड़ ट्रस्ट, आरजीपीकेकेकेवाय, हिमआरआरए नेटवर्क और आत्मा परियोजना के सौजन्य से आयोजित किया गया।

    #ARBtimes #HimachalNews #RampurBushahr #किसान #कृषि #दलहनबीज #धारगौरा #नेकरामशर्मा #पारंपरिकबीज #बीजभंडारगांव #बीजसंरक्षण #रामपुरबुशहर
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत
    Next Article Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr : पाटबंगला मैदान में खेलों के साथ रक्तदान, वन विभाग के खिलाड़ियों ने दिया मानवता का संदेश

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 19 सितंबर को, मतदान के लिए चंदा जमा होना जरूरी

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: स्वच्छ रामपुर की दिशा में नगर परिषद की पहल, सफाई के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित किए अस्थायी स्थान

    September 10, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: एरो सिटी वेलफेयर सोसायटी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

    September 9, 2026

    SJVNL: मजदूरों का सितंबर 2025 का EPF एक साल से लंबित, यूनियन ने प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

    September 9, 2026

    Rampur Bushahr: राजेंद्र कुमार अध्यक्ष और भारत भूषण मेहता महासचिव चुने गए, नंबरदारों की मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    September 8, 2026

    Rampur Bushahr: राजेश कुमार चंदेल ने नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन का किया निरीक्षण

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 6 0
    Users Today : 159
    Total Users : 123160
    Total views : 242365
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.