Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla Hotel Murder : चचेरे भाई की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पंचकूला से गिरफ्तार

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 14, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र में स्थित एक होटल में हुई हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अपने चचेरे भाई आकाश शर्मा की हत्या करने के बाद फरार हुए अर्जुन शर्मा को शिमला पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्जुन को तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार सुबह पंचकूला से गिरफ्तार किया।

    बता दें कि अर्जुन और आकाश 11 जून की रात साढ़े आठ बजे के करीब होटल में पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर अर्जुन ने आकाश के सिर पर बीयर की बोतल से वार किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 13 जून की सुबह होटल में एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने होटल स्टाफ को बताया कि अर्जुन शर्मा ने अपने परिवार को फोन कर बताया है कि उसने आकाश की हत्या कर दी है। कॉल मिलने पर होटल कर्मियों ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला और आकाश को खून से लथपथ पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर IPC की धारा के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और अर्जुन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता के चलते आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

     

    #पंचकूला गिरफ्तारी #शिमला पुलिस #शिमला मर्डर केस #हिमाचल क्राइम न्यूज #होटल में हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : शिमला के होटल में चंडीगढ़ युवक की हत्या, चचेरे भाई ने कांच की बोतल से गला रेता
    Next Article Rampur Bushahr: सीआईएसएफ के “श्री अन्न” अभियान की बड़ी सफलता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल

    August 9, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 2 1
    Users Today : 7
    Total Users : 118621
    Total views : 234954
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.