Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, November 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    रामपुर एचपीएस ने नोगली स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नोगली स्कूल में स्वच्छता के प्रति छात्रों को जागरूक करते एमसी रामपुर के कर्मचारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर एचपीएस की ओर से स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशों के तहत किया गया।

    ई. विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस के दिशानिर्देशाें में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद रामपुर के सहयोग से विद्यार्थियों को एसडब्ल्यूएम नियम, 2026, स्रोत पर चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण की जानकारी दी गई। नगर परिषद की तीन सदस्यीय टीम ने विद्यार्थियों को कचरे के उचित प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।

    पैम्फलेट और पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरे को स्रोत पर अलग करने, जैविक एवं पुनर्चक्रण योग्य कचरे के उचित प्रबंधन तथा अवशिष्ट कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया।

    परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसडब्ल्यूएम नियम, 2026 का उद्देश्य कचरे को केवल समस्या के रूप में देखने के बजाय उसका संसाधन के रूप में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्रोत पर कचरे का सही पृथक्करण, जैविक कचरे का वैज्ञानिक उपचार, पुनर्चक्रण योग्य सामग्री की रिकवरी और अवशिष्ट कचरे का उचित निस्तारण प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदार व्यवहार और संसाधनों के संरक्षण की संस्कृति है। कचरे का स्रोत पर सही पृथक्करण, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की वास्तविक भावना है।

    कार्यक्रम में नगर परिषद रामपुर बुशहर से मनीष ठाकुर एवं उनकी टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश भलूनी, शिक्षकगण तथा रामपुर एचपीएस के सीएसआर प्रभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #SHS2026 #अपशिष्टप्रबंधन #कचरापृथक्करण #जलसंरक्षण #नोगलीस्कूल #रामपुरएचपीएस #रामपुरबुशहर #स्वच्छता #स्वच्छताहीसेवा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHamirpur: 800 करोड़ रुपये देकर एसजेवीएनएल से वापस लेंगे धौलासिद्ध प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री
    Next Article Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Rampur News : एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम, जन अधिकार मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के ब्रौनी नाले पर बनेगा 127 करोड़ का पुल, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल ने खेल जगत में दिखाया अपना दम, सहोदया टूर्नामेंट में कबड्डी में हासिल की शानदार उपलब्धियाँ

    October 18, 2026

    MC Rampur: रामपुर नगर परिषद को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष ने जताया आभार

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत लालसा में मनाया किसान ग्रामीण महिला दिवस, महिलाओं को प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 17.66 लाख और ननखड़ी में 83.25 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले की कमाई में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग, आयोजन अवधि तय करने पर जोर

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 1
    Users Today : 13
    Total Users : 128211
    Total views : 250388
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.