Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत नित्थर स्कूल में स्वच्छता रैली, जल संरक्षण संवाद, खो-खो और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एलएचईपी चरण-I प्रबंधन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नित्थर स्कूल में स्वच्छता रैली का आयोजन

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार और निगम मुख्यालय शिमला के एक्शन प्लान के अनुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक किया जा रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता एवं जल संचय संवाद तथा जीरो वेस्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तहत खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के खेल मैदान की सफाई में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    इस अवसर पर जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और वर्षा जल संचय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। जल शक्ति विभाग, उपमंडल नित्थर के अभियंता महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, जल के उचित उपयोग तथा वर्षा जल संचय के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से जल की बर्बादी रोकने और उपलब्ध जल संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके बाद जल संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

    वहीं, व्यापक जनजागरूकता और सूचना प्रसार के उद्देश्य से परियोजना के निर्माण क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम पंचायत देहरा के पंचायत घर की दीवार पर स्वच्छता जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं बैनर भी तैयार किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधन के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

    #ARBtimes #SwachhataHiSeva2026 #ZeroWaste #जलसंरक्षण #ठोसअपशिष्टप्रबंधन #नित्थर #लूहरीजलविद्युतपरियोजना #वर्षाजलसंचय #स्वच्छताजागरूकता #स्वच्छताहीसेवा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026

    Kullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां

    September 11, 2026

    Kullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    September 11, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Kullu: कुल्लू बस अड्डे से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    September 8, 2026

    Kullu: कुल्लू में दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन शिविर 10 से 25 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Kullu: दिशा बैठक में विकास योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

    September 7, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 1 0
    Users Today : 71
    Total Users : 123510
    Total views : 242948
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.