Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himahal : शिमला के रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 23 जून नहीं, अब 15 जुलाई को होगा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई होगा। पहले प्रतिमा का अनावरण उनके जन्मदिन पर यानी 23 जून को होना था। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की व्यस्तताओं के चलते तिथि को आगे बढ़ाया गया है। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई केंद्रीय नेताओं ने समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से तिथि बदलने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला पहुंच चुकी है।

    उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह केवल प्रदेश ही नहीं, देश के सर्वमान्य नेता थे, और इस समारोह में पक्ष-विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों, मंत्रियों और प्रदेश सरकार के उच्च पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। विपक्ष के नेताओं को भी व्यक्तिगत रूप से न्योता भेजा गया है और उन्होंने इसमें शामिल होने की सहमति दी है। पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व को आमंत्रण देने दिल्ली गए थे। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की 23 जून को अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण अब समारोह 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 24 जून को रामपुर राजमहल में वीरभद्र सिंह का चतुर्वार्षिक श्राद्ध है, जिसमें प्रदेशवासियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

    वीरभद्र सिंह 6 बार बने CM, 50 साल से ज्यादा का राजनीतिक अनुभव

    वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। उन्होंने पहली बार 1983 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 1990 तक लगातार दो बार इस पद पर बने रहे। इसके बाद वे 1993 से 1998, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस तरह वह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। वीरभद्र सिंह को कांग्रेस का वरिष्ठतम और लोकप्रिय नेता माना जाता था। उनका राजनीतिक कॅरियर पांच दशकों से अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने केंद्र में भी मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई। वह शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे और जनता के बीच ‘राजा साहब’ के नाम से मशहूर थे। उनके योगदान के कारण उन्हें हिमाचल का निर्माता भी कहा जाता है। उनका निधन 8 जुलाई 2021 को हुआ था।

    #कांग्रेस हिमाचल #प्रतिमा अनावरण #प्रियंका गांधी #विक्रमादित्य सिंह #वीरभद्र सिंह #शिमला रिज #शिमला समाचार #सोनिया गांधी #हिमाचल प्रदेश राजनीति
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मिड डे मील वर्करज़ यूनियन हिमाचल का राज्य सम्मेलन सम्पन्न, 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा
    Next Article Shimla : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कठासू में किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 8 2
    Users Today : 55
    Total Users : 126582
    Total views : 247777
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.