Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 12
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत

    किन्नौर जिले के भावानगर में भावा वैली सड़क पर पिकअप करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चौपाल निवासी दया और उमेश की मौके पर मौत हो गई। छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    भावानगर (किन्नौर) |  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। भावा वैली सड़क पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चौपाल निवासी दया (37) और उमेश (24) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, दोनों युवक भावा वैली से वांगतू की ओर जा रहे थे। हादसा सुनसान जगह पर हुआ, जिसके चलते पिकअप के खाई में गिरने की किसी को जानकारी नहीं मिल सकी। इस बीच, चौपाल निवासी सुनील कुमार ने शनिवार रात भावानगर पुलिस को अपनी पिकअप गाड़ी (HP-08A-3774) के लापता होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की।

    तलाशी अभियान के दौरान रविवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का पता चला। शेरपा कॉलोनी से आगे काफनू की ओर सड़क के नीचे गहरी खाई में गाड़ी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।गहरी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब छह घंटे में दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों युवक विवाहित बताए जा रहे हैं।

    सेब ढुलाई के लिए क्रेट लेकर जा रहे थे युवक

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिकअप में सेब ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले क्रेट लेकर जा रहे थे। किन्नौर जिले में इन दिनों सेब सीजन चल रहा है। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

     

    #AppleSeason #ARBtimes #Bhavanagar #BreakingNews #Chaupal #HimachalNews #himachalpradesh #KinnaurNews #PickupAccident #PoliceInvestigation #RoadAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
    Next Article Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर सप्ताह होंगी समितियों की बैठकें

    October 12, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 2 5
    Users Today : 120
    Total Users : 126225
    Total views : 247239
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.