Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन, ज्यूरी की टीम ने जीता फाइनल

    रामपुर बुशहर के मत्रेऊल गांव में नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल संपन्न हुआ। ज्यूरी की टीम ने फाइनल जीता। रोनी राणा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर की ग्राम पंचायत बड़ावली के मतरेवल गांव में नारायण स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव में फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शहीद पवन दंगल क्लब ज्यूरी की टीम ने रुलू क्षेत्र की टीम को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन में युवाओं, खिलाड़ियों और महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य रोनी राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी किसान सेल की अध्यक्ष रीता सैनी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के सचिव ज्ञान गुलेरिया, यूथ कांग्रेस रामपुर सिटी के अध्यक्ष भार्गव अग्रवाल, समाजसेवी धर्मबीर सिंह, विक्रम ठाकुर, सुभाष चंद्र और प्रधान कृष्ण गोपाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    महोत्सव के दौरान फुटबॉल मुकाबले के अलावा महिला मंडलों की रस्साकशी, मैराथन और अन्य खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग का परिचय दिया।

    मुख्य अतिथि रोनी राणा ने आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। इस दौरान रोनी राणा ने क्षेत्रवासियों को 18 अक्टूबर को रामपुर बुशहर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

    अंत में क्लब सदस्यों ने अतिथियों, खिलाड़ियों, महिला मंडलों और सहयोगियों का आभार जताया।

    #ARBtimes #DrugFreeYouth #JuryTeam #Matreul #NarayanSportsFestival #RampurBushahr #RoniRana #SportsFestival #YouthSports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग
    Next Article Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सुरड बंगला से सरा बाहली तक सड़क निर्माण शुरू, स्थानीय जनता ने जताया आभार

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

    October 14, 2026

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    October 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 4 1 2
    Users Today : 111
    Total Users : 126412
    Total views : 247535
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.