Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: 40 साल बाद हिमाचल को मिलेगी 50 फीसदी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन मंजूर

    हिमाचल सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन मंजूर किया। 40 वर्ष पुरानी केंद्रीय जलविद्युत परियोजनाओं से अगले 10 साल तक 50% मुफ्त बिजली रॉयल्टी मिलेगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के प्राकृतिक जल संसाधनों से अधिक लाभ सुनिश्चित करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) की जलविद्युत परियोजनाओं के संचालन के 40 वर्ष पूरे होने के बाद अगले 10 साल तक 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी राज्य को मिलेगी।

    संशोधित नीति के अनुसार, परियोजनाओं के संचालन के 50 वर्ष पूरे होने पर संबंधित जलविद्युत परियोजनाएं सभी देनदारियों से मुक्त होने के बाद बिना किसी लागत के हिमाचल प्रदेश सरकार को हस्तांतरित की जाएंगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए संबंधित केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ अलग-अलग समझौते किए जाएंगे।

    मौजूदा रॉयल्टी व्यवस्था में होगा बदलाव

    वर्तमान ऊर्जा नीति के तहत जलविद्युत परियोजनाओं से पहले 12 वर्षों तक 12 प्रतिशत, अगले 18 वर्षों तक 18 प्रतिशत और शेष 10 वर्षों तक 30 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी मिलती है। 30 सितंबर, 2024 को अधिसूचित प्रावधान मुख्य रूप से नई आवंटित होने वाली परियोजनाओं पर लागू थे। ऐसे में एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी की पहले से संचालित परियोजनाओं से बढ़ी हुई रॉयल्टी का मामला इस व्यवस्था में शामिल नहीं हो पा रहा था।

    अब नीति में संशोधन के बाद इन केंद्रीय उपक्रमों की पुरानी परियोजनाओं को भी बढ़ी हुई रॉयल्टी के दायरे में लाने का रास्ता खुल गया है।

    इन प्रमुख परियोजनाओं को मिलेगा लाभ

    संशोधित प्रावधान के दायरे में एनएचपीसी की बैरा स्यूल, चमेरा-1, चमेरा-2, चमेरा-3, पार्वती चरण-2 और पार्वती चरण-3 परियोजनाएं शामिल होंगी। इसके अलावा एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी और रामपुर जलविद्युत परियोजना तथा एनटीपीसी की कोल बांध परियोजना भी इस व्यवस्था के दायरे में आएंगी।

    बैरा स्यूल जलविद्युत परियोजना वर्ष 1982 में शुरू हुई थी और इसके संचालन के 40 वर्ष से अधिक पूरे हो चुके हैं। ऐसे में संशोधित नीति से पुरानी जलविद्युत परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य का हक मजबूत करने की पहल

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए जल सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। राज्य की भौगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए जल संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों में हिमाचल की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि जलविद्युत प्रदेश की आय का प्रमुख स्रोत है और सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुफ्त बिजली रॉयल्टी में वृद्धि से प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और विकासात्मक कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे।

    #50प्रतिशतबिजलीरॉयल्टी #ARBtimes #ARBtimesNews #NHPC #NTPC #SJVN #ऊर्जानीति2021 #कोलडैम #चमेरा #जलविद्युतपरियोजना #नाथपाझाकड़ी #पार्वतीपरियोजना #मुख्यमंत्रीसुखविंद्रसिंहसुक्खू #मुफ्तबिजलीरॉयल्टी #रामपुरहाइड्रोप्रोजेक्ट #सुक्खुसरकार #हाइड्रोपावर #हिमाचलकीखबरें #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: नशा तस्करी से अर्जित 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज, रामपुर के एनडीपीएस मामले में शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    नेरचौक से 41 डॉक्टरों के तबादले पर नेता प्रतिपक्ष बोले-सीएम बदले की भावना से कर रहे काम

    November 14, 2025

    Weather Forecast : हिमाचल के कुछ मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, 4 से बदलेगा मौसम

    November 1, 2025

    Kullu: भारत में आधुनिक भूमि प्रशासन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, डिजिटल लैंड गवर्नेंस पर होगा मंथन

    November 20, 2025

    Kinnaur: पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने कोटपा अधिनियम-2003 के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए

    October 23, 2025

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 8 5
    Users Today : 47
    Total Users : 129885
    Total views : 253282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.