Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Rampur Bushahr: रामपुर जल विद्युत परियोजना के CMO डॉ. विवेक आनंद सुरिन सेवानिवृत्त
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    • Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े
    • दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Jubbal: शिक्षा मंत्री ने डकैड़ में SIEMAT का किया शिलान्यास

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 18, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    जुब्बल(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पराली के डकैड़ में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग (SIEMAT) की आधारशिला रखी।
    यह संस्थान 17.51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा, जिसमें 200 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस संस्थान का उद्देश्य शैक्षिक नियोजन, प्रबंधन, अनुसंधान, प्रशिक्षण और मूल्यांकन को बढ़ावा देना है।

    मंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य का टेंडर आबंटित हो चुका है और कार्य शीघ्र आरंभ होगा। हिमाचल सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

    शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों को सिंगापुर और कंबोडिया जैसे देशों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया, ताकि वे वैश्विक शिक्षा प्रणाली से परिचित हो सकें। उन्होंने हाल ही में लेह-लद्दाख की यात्रा के दौरान प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की।

     रामपुरी जातर में शामिल हुए शिक्षा मंत्री

    डकैड़ गांव स्थित देवता साहिब शाड़ी बनाड़ महाराज जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंत्री रोहित ठाकुर ने रामपुरी जातर के लिए देव पालकी प्रस्थान कार्यक्रम में भाग लिया।

    रामपुरी मेला के अंतिम दिन वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

    उन्होंने मेला आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बताया कि यह मेला जुब्बल क्षेत्र की संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक है।
    शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि संस्कृति संरक्षण हेतु रामपुरी, राठल, महासू व शवाल मेलों को जिला स्तरीय मेला घोषित किया गया है। उन्होंने आयोजन समिति को ₹50,000 देने की घोषणा भी की।

     जुब्बल में हो रहा चहुमुखी विकास

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल उनका गृह क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों की झड़ी लगी है। जुब्बल में:

    • आईटीआई परिसर में 11 करोड़ रुपये से शहरी आजीविका केंद्र निर्माणाधीन है।

    • रामपुरी मेला ग्राउंड तक सड़क को ₹20 लाख की लागत से पक्का किया गया है।

    • सलावकरा सड़क पर ₹7 लाख और नकटाड़ा सड़क पर ₹5.5 लाख से निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण यशवंत छाजटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोगिंदर चौहान, मेला कमेटी अध्यक्ष चंदर चौहान, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, बीडीओ जुब्बल, अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

    #DevelopmentNews #HimachalNews #RohitThakur #SIEMATजुब्बल #जुब्बल_विकास #रामपुरी_मेला #शिक्षा_का_विस्तार #शिक्षा_मंत्री #हिमाचल_शिक्षा #हिमाचली_संस्कृति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 8 1 7
    Users Today : 111
    Total Users : 101817
    Total views : 206048
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.