Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : एचपीयू में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 11, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि छात्र संगठनों का दावा है कि सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

    बताया जा रहा है कि वॉल राइटिंग को लेकर दोनों संगठनों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। मंगलवार सुबह फैकल्टी हाउस के पास दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन छात्रों को गंभीर चोटें आईं।स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ समय बाद फिर से झड़प हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराने के लिए कार्रवाई शुरू की और विश्वविद्यालय में सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

    एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

    इस हिंसा को लेकर दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर हमले करने के आरोप लगाए हैं। एबीवीपी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने अपने बयान में कहा कि पिछले 15 दिनों से एसएफआई कार्यकर्ता एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। उनके अनुसार, एसएफआई कार्यकर्ता गाली-गलौज और धमकी दे रहे थे, जिससे विश्वविद्यालय में डर और आतंक का माहौल बन गया था।

    आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे जब एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता विश्वविद्यालय आ रहे थे, तब एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उन पर दराट और रॉड से हमला कर दिया। इसके अलावा, दोपहर 12:00 बजे बालूगंज में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने फिर से एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं पर दराट से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दूसरी ओर, एसएफआई ने भी एबीवीपी पर कैंपस में गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। एसएफआई कार्यकर्ताओं के अनुसार, एबीवीपी के सदस्यों ने हिंसा शुरू की और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। संगठन का दावा है कि इस झड़प में उनके कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

    विश्वविद्यालय में सुरक्षा बल तैनात

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। दोनों संगठनों के नेताओं को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। छात्र राजनीति में हिंसा का यह मामला विश्वविद्यालय के माहौल को बिगाड़ सकता है, इसलिए पुलिस प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ समन्वय बना रहा है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    ABVP Himachal Pradesh University Police SFI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस ने पकड़ी 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    April 30, 2026

    Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

    April 28, 2026

    Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा

    April 26, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 8 5
    Users Today : 90
    Total Users : 107185
    Total views : 214701
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.