Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    • Urban Local Body Elections 2026: रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को मतदान, 5 से नामांकन
    • दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla: बडियारा में नेपाली चौकीदार की निर्मम हत्या, साथियों पर तेजधार हथियार से वार का आरोप

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 18, 20261 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला के रोहडू उपमंडल के तहत पुलिस थाना चिडगाँव के बडियारा क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राकेश प्रताप के रूप में हुई है, जो बडियारा में एक सेब बागान में चौकीदार के तौर पर कार्यरत था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम राकेश प्रताप अपने दो से तीन अन्य नेपाली साथियों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राकेश प्रताप पर तेजधार हथियार और पत्थरों से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी के किनारे फेंककर फरार हो गए।

    बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय व्यक्ति जब अपने खेत की ओर जा रहा था, तो उसने नदी किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रोहडू के एसडीपीओ प्रणव चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए तथा फॉरेंसिक साइंटिफिक लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया।

    गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक शिमला, ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर तेजधार हथियार और पत्थरों से गंभीर वार किए गए थे। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

    #Badiyara #CrimeNews #himachalpradesh #MurderCase #PoliceInvestigation #Rohru
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा

    April 26, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026

    Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    April 24, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

    April 23, 2026

    Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढली और ठियोग से 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 9 3 2
    Users Today : 56
    Total Users : 105932
    Total views : 212838
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.