Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    • Urban Local Body Elections 2026: रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को मतदान, 5 से नामांकन
    • दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास खाम  की पेंटिंग प्रथम

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 19, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी शिवरात्रि महोत्सव के मौके पर आयोजित वॉल पेंटिग प्रतियोगिता के विजेता और उपायुक्त मंडी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला कमेटी और जिला प्रशासन मंडी द्वारा नगर निगम मंडी के सहयोग से छोटी काशी मंडी में पहली बार आयोजित मंडी आर्ट फेस्टिवल के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कलाकारों ने इंदिरा मार्केट और उपायुक्त कार्यालय मार्ग के समीप सार्वजनिक दीवारों पर मंडी की संस्कृति, देव परंपरा और इतिहास को दर्शाते आकर्षक भित्ति चित्र तैयार किए।

    महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन और मेयर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट ने विजेता टीमों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत  किया। प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास खाम  की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वृष्टि गिस्ट और अश्वनी राणा की टीम को मिला, जबकि तृतीय स्थान मंडी की रिद्धि सुयाल और गौरव शर्मा की टीम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    निर्णायक मंडल में प्रवीण रावत और राजेश कुमार शामिल थे, जिन्होंने कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय प्रस्तुति, रंग संयोजन, रचनात्मकता और स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों के प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार दृश्य कला को शामिल करना एक सराहनीय पहल है, जिससे शहर की सौंदर्य वृद्धि के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

    इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, सहायक आयुक्त विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।

    #ChhotiKashiMandi #DevParampara #HimachalEvents #MandiArtFestival #MandiCulture #NagarNigamMandi #ShivratriMahotsav #WallPaintingCompetition
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर

    April 25, 2026

    मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

    April 21, 2026

    Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय

    April 19, 2026

    Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू

    April 15, 2026

    Sundernagar News: राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत पर दिया जोर

    April 8, 2026

    Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल

    April 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 9 3 3
    Users Today : 57
    Total Users : 105933
    Total views : 212839
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.