Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू
    • दैनिक राशिफल 29 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना
    • Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि
    • Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मंडी में 152 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर जोर दिया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 15, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में 152 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक परिसर 9.6 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा और इसमें चार ब्लॉक होंगे, जहां जजों, वकीलों और आम लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्यायिक परिसरों को अस्पतालों की तर्ज पर काम करने की आवश्यकता है। जिस तरह लोग अस्पतालों में उम्मीद के साथ इलाज के लिए जाते हैं, उसी तरह न्यायालय में भी लोग राहत और न्याय की आशा लेकर आते हैं, इसलिए न्यायिक व्यवस्था को भी उसी सेवाभाव से कार्य करना चाहिए। सुविधाओं के बढ़ने के साथ न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मंडी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है और श्रद्धा के इस स्थान पर न्याय के मंदिर की स्थापना हो रही है समाज में मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। छोटे स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए ताकि लोगों को संविधान के कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी मिल सके।

    सीजेआई को स्मृति चिह् भेंट करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने जस्टिस सूर्यकांत का हिमाचल प्रदेश आने पर स्वागत किया और उन्हें दोबारा राज्य में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक तक न्याय और उसके अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संविधान की भावना के अनुरूप समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से हर नागरिक को समान अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने करीब 6000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और इसके लिए देश का पहला कानून बनाया गया है। इसके अलावा बेटियों की शादी की आयु बढ़ाकर 21 वर्ष की गई है और उन्हें पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। वहीं राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से करीब 5.5 लाख लंबित मामलों का निपटारा किया गया है।

    न्याय को हर व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : जस्टिस संधावालिया

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि जागरूकता शिविर का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। न्याय केवल कोर्ट रूम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों को अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी भी मिलनी चाहिए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विवेक ठाकुर, जस्टिस अजय मोहन गोयल, जस्टिस संदीप शर्मा के अलावा एडवोकेट जनरल अनूप रतन, मंडलायुक्त आरके पुर्थी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी विनोद कुमार मौजूद रहे।

    #HimachalNews #himachalpradesh #JudicialCourtComplex #JudiciaryNews #JusticeSuryaKant #LegalAwareness #MandiCourt #MandiNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर

    April 25, 2026

    मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

    April 21, 2026

    Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय

    April 19, 2026

    Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू

    April 15, 2026

    Sundernagar News: राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत पर दिया जोर

    April 8, 2026

    Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल

    April 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 0 4 7
    Users Today : 25
    Total Users : 106047
    Total views : 213006
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.