Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Solan : ढांग ऊपरली पंचायत का बड़ा फैसला, नशा बेचने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार, पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले

    नालागढ़ की ढांग ऊपरली पंचायत की पहली ग्राम सभा में नशा तस्करों के सामाजिक बहिष्कार और पुलिस को सौंपने का बड़ा फैसला। विधायक हरदीप बावा ने ₹1.14 करोड़ से पंचायत भवन बनाने का किया एलान।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करते विधायक हरदीप बावा।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन |  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के तहत नालागढ़ की नवगठित पंचायत ढांग ऊपरली की पहली ऐतिहासिक ग्राम सभा में नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग का एलान किया गया है। पंचायत में आयोजित इस विशेष बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति पंचायत क्षेत्र में नशा बेचने या इसका अवैध कारोबार करने में संलिप्त पाया जाता है, तो ग्रामीण उसका पूर्ण सामाजिक बहिष्कार करेंगे। ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं रखा जाएगा और उन्हें सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट रहने की शपथ भी दिलाई गई।

    विधायक हरदीप बावा की मौजूदगी में गूंजे विकास के मुद्दे

    पंचायत प्रधान सरदार हरप्रीत सैणी की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 3:30 बजे तक चली, जिसमें नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इलाके की समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया।सरदार कुलवंत सिंह ने चिकनी खड्ड के कारण दो दर्जन से अधिक किसानों की उपजाऊ भूमि नष्ट होने का मुद्दा उठाते हुए यहां खड्ड के तटीयकरण (चैनेलाइजेशन) की मांग रखी। प्राथमिक पाठशाला कंगनवाल की मुख्य शिक्षिका सीमा ने स्कूल के रास्ते को पक्का करने और भवन के साथ डंगा लगाने की मांग की। वहीं नरेंद्र सिंह ने महेंद्र सिंह के घर से सरकारी कूहल तक रास्ता पक्का करने का मुद्दा उठाया। जसवंत सिंह ने हरिजन बस्ती में कम वोल्टेज की समस्या रखी, जबकि निर्मला देवी को पंचायत में लोकमित्र केंद्र खोलने के लिए एनओसी (NOC) जारी की गई।

    विधायक ने की घोषणाओं की बौछार, स्वीकृत हुए विकास कार्य

    विधायक ने जनसमस्याओं को सुनने के बाद बीडीओ (BDO) को पंचायत के लिए दस बिस्वा जमीन अलॉट करने के आदेश जारी किए। उन्होंने एलान किया कि 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से भव्य पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। इसके अलावा चिकनी खड्ड से हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए चैनेलाइजेशन का कार्य जल्द शुरू होगा। भौर गटी सिंचाई योजना के लिए 9.50 लाख रुपये से बिजली लाइन तैयार हो चुकी है और जल शक्ति विभाग जल्द ही पानी की टंकी व योजना को चालू कर देगा।

    जनप्रतिनिधियों ने पेश की मिसाल, दान किया पहला वेतन

    इस ग्राम सभा में एक बेहद सराहनीय पहल देखने को मिली। नई पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड पंचों ने मिलकर एक मिसाल पेश करते हुए अपनी पहली सैलरी (वेतन) को अस्थायी रूप से पंचायत घर की व्यवस्था करने के लिए दान कर दिया। इस बैठक में पंचायत सचिव कपिल देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर चर्चा की। बैठक में उपप्रधान जसवीर सिंह, बीडीसी राम कौर, साध राम, रामगोपाल, इंदरजीत सिंह, जगदीश सिंह सहित भारी संख्या में वार्ड पंच और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

    #AntiDrugDrive #ARBtimes #DevelopmentWorks #GramSabha2026 #HimachalNews #HimachalPanchayatRaj #NalagarhNews #SolanPanchayat
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल
    Next Article Himachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Solan : बद्दी के भटोलीकलां में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

    August 29, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Solan : बद्दी में पुलिस नाके से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; 3 गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Solan : फर्जी फार्मा कंपनी का भंडाफोड़: जाली लाइसेंस और फेक सर्टिफिकेशन्स से ऐंठे लाखों; कांगड़ा का शातिर गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Solan : हिमाचल में बनी 45 समेत देशभर की 159 दवाओं के सैंपल फेल: CDSCO के ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा

    July 22, 2026

    कसौली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 9 8
    Users Today : 97
    Total Users : 121798
    Total views : 240067
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.