Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    IPL 2026: धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से कल होगी टक्कर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला 

    आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शामिल एचपीसीए स्टेडियम में 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टीम चंडीगढ़ से एलायंस एयर के विशेष विमान के जरिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची।

    मुंबई इंडियंस भले ही इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन धर्मशाला में टीम और खासकर रोहित शर्मा को लेकर प्रशंसकों का उत्साह देखने लायक रहा। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। जैसे ही रोहित शर्मा एयरपोर्ट से बाहर निकले, पूरा परिसर “मुंबई-मुंबई” के नारों से गूंज उठा। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते रोहित शर्मा सीधे टीम बस में बैठकर होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो गए और प्रशंसकों से ज्यादा बातचीत नहीं कर सके। इसके बावजूद टीम के युवा खिलाड़ियों ने फैंस का दिल जीत लिया।

    तिलक वर्मा और दीपक चाहर ने जीता फैंस का दिल

    मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा प्रशंसकों के बीच पहुंचे और उन्होंने ऑटोग्राफ देने के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। वहीं नमनधीर ने स्थानीय युवाओं से क्रिकेट को लेकर बातचीत की। चोट के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। टीम के साथ सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और कप्तान हार्दिक पांड्या भी धर्मशाला पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 14 मई को शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए अब खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन टीम जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी। धर्मशाला की तेज पिच पर जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

    #CricketNews #Dharamshala #HardikPandya #himachalpradesh #HPCAStadium #IPL2026 #IPLMatch #IPLUpdates #JaspritBumrah #MIvsPBKS #MumbaiIndians #PBKSvsMI #PunjabKings #RohitSharma #TilakVarma
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 13 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबले

    November 10, 2026

    Shimla:सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रिवर राफ्टिंग के लिए 4 किलोमीटर का स्ट्रेच उपयुक्त

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दलीप भलूनी बने अध्यक्ष

    October 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप, तीन दिन तक होगा रोमांचक मुकाबला

    October 25, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 19, 2026

    Chandigarh News : चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 11 मिनट में मिलीं सूचनाएं; जांच में कुछ नहीं मिला

    October 16, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

    October 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पांच दिवसीय शून्य ए.आई. फाउंडेशन कोर्स कार्यशाला का आयोजन 

    August 27, 2025

    Dharamshala : अंधड़ से कांगड़ा में हादसा, खड़े ट्रक पर गिरा पेड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

    May 19, 2025

    Shimla: खड़ापत्थर के ओडी गांव में भीषण अग्निकांड: दो परिवार बेघर, 85 लाख रुपये की संपत्ति खाक

    October 13, 2025

    Kullu: कुल्लू में 35वां गीता जयंती समारोह: पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

    November 22, 2025

    Him Bus Card: 31 मई के बाद नहीं बनेंगे छात्र बस कार्ड, HRTC ने जारी की अंतिम तिथि

    May 20, 2026

    Himachal : नौणी विश्वविद्यालय पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, छात्रों से संवाद में हिमाचल के योगदान की प्रशंसा

    June 7, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 8 1
    Users Today : 113
    Total Users : 129081
    Total views : 252020
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.