Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Rampur Bushahr : काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक सहित छह की मौत

    रामपुर की काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा, दूध सप्लाई देकर लौट रही पिकअप खाई में गिरी। स्कूल शिक्षिका और उनके 10 वर्षीय बेटे समेत छह की मौत। हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की काशापाट सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। डंडोल-काशापाट सड़क से एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार मां-बेटे समेत सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक रोज की तरह रामपुर के दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट में दूध छोड़ने के बाद वापस काशापाट की ओर जा रहा था। रास्ते में पांच लोगों ने गाड़ी में लिफ्ट ली थी। जैसे ही वाहन डंडोल के समीप पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी एक सड़क से पलटते हुए नीचे जा गिरी। रफ्तार और झटका इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है। इनमें डिगेढ़ स्कूल में हिन्दी प्रवक्ता आशा कुमारी (42) निवासी कुआनू (आनी), उनका बेटा युगल (10), चालक अशोक जैन (32) निवासी छलटा (काशापाट),  नितिन (23) निवासी छलटा, अभिषेक (23) निवासी शरनाल (काशापाट) और लायक राम (56) निवासी पाट (काशापाट) शामिल हैं।

    जिस समय यह दिल दहला देने वाला हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी में बैठी प्रवक्ता आशा कुमारी फेसबुक पर लाइव थीं। वह लाइव वीडियो के जरिये गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को अपना ननिहाल दिखा रही थीं और बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई। वीडियो में यात्रियों की चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है। हादसे का यह खौफनाक लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशा शुक्रवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण अपने बेटे के साथ मायके जा रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया।

    सुरक्षा को लेकर उठे सवाल: क्रैश बैरियर होते तो बच जाती जान

    इस हादसे ने पूरे काशापाट क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस खतरनाक सड़क पर क्रैश बैरियर लगे होते, तो शायद गाड़ी खाई में गिरने से बच जाती और छह मासूम जिंदगियां सुरक्षित रहतीं।

    #AccidentVideoViral #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalTraffic #KashapatAccident #RampurAccident #RampurBushahr #RamPurNews #RoadAccident #RoadSafety #ShimlaAccident #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 27 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
    Next Article Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    September 25, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 5 4 1
    Users Today : 3
    Total Users : 124541
    Total views : 244687
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.