ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में बनने वाले नए बहुउद्देश्यीय परिसर की योजना की समीक्षा की गई। इस परिसर में शिमला नगर निगम का कार्यालय, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल, आवासीय फ्लैट, दुकानें, पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

इस परियोजना का उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह निर्माण करीब 14 बीघा भूमि पर दो चरणों में होगा। पहले चरण में लगभग 4 लाख वर्ग फुट और दूसरे चरण में लगभग 1.40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा। पहले चरण के लिए राज्य सरकार करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहले चरण का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए कॉलोनी का भी पुनर्विकास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना शिमला की सुंदरता बढ़ाने में मददगार होगी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम को स्थानीय लोगों से बातचीत कर परियोजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना शिमला के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इससे कई पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और हरीश जनारथा, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव राजेश शर्मा और नगर निगम के पार्षद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#DCShimla #DistrictAdministration #DPRO #HimachalNews #himachalpradesh #Shimla #रामपुर #सुखविंद्र सिंह सुक्खू #हिमाचलप्रदेश

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment