Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Vimal Negi Death case : परिजन पुलिस जांच से असंतुष्ट, सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 22, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
विमल नेगी (फाइल फोटो)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच से असंतुष्ट परिजन अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। मृतक की पत्नी किरण नेगी की ओर से याचिका दायर कर मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को सौंपने की मांग की गई है। मंगलवार को अदालत याचिका पर सुनवाई करेगी।

परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया कि उन्हें जांच प्रक्रिया पर कोई भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत तीन दिन पुरानी बताई गई है। ऐसे में पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि वह तीन दिन तक कहां थे। परिजनों का आरोप है कि जब शव मिला, तब भी उन्हें मौके पर नहीं बुलाया गया। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि पुलिस ने HPPCL के निदेशक देसराज की अग्रिम जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती नहीं दी। जब देसराज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो वहां भी हिमाचल सरकार की ओर से कोई वकील उसकी जमानत का विरोध करने नहीं पहुंचा। इससे परिजनों का भरोसा टूट गया है। परिजनों ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, डायरेक्टर देसराज और डायरेक्टर पर्सनल शिवम प्रताप सिंह पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 18 मार्च को विमल नेगी का शव बिलासपुर में गोबिंदसागर झील में मिला था।

अगले दिन विमल नेगी के शव के साथ शिमला में परिजनों और निगम कर्मचारियों ने पावर कॉरपोरेशन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद न्यू शिमला थाने में देसराज सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ओंकार शर्मा से मामले की जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी गई है, लेकिन इसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, जांच में परिजनों द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों को सही पाया गया है। परिजनों का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए अब मामले को CBI को सौंपा जाना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

#CBIजांच #HPPCL #देवभूमि_न्याय #पावरकॉरपोरेशन #पुलिस_जांच_विवाद #प्रताड़ना_मामला #विमल_नेगी_न्याय #विमल_नेगी_मौत #हिमाचल_समाचार #हिमाचल_हाईकोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRohru : ओवरलोडिंग बना जानलेवा; बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 24 घायल
Next Article Shimla : बिजली बोर्ड में 2000 नई भर्तियां, टीमेट और लाइनमैन की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी : मुख्यमंत्री
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 4 7
Users Today : 31
Total Users : 113847
Total views : 226724
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.