Rampur Bushahr : जगदीश व राजेंद्र बने ननखड़ी भाजपा मंडल के महामंत्री

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। विधानसभा क्षेत्र रामपुर के भाजपा मंडल ननखड़ी के अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें जगदीश मेहता और राजेंद्र ठाकुर को महामंत्री और राजेंद्र सरकैक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि रेणु खुंद, किरण मेहता, अमृत मेहता, मोती लाल मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया।  टेक सिंह, श्वेता कुमारी, अशोक कुमार, निशा देवी, निशा भगेठ को सचिव बनाया गया। वहीं मनोज कुमार को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कर्म सिंह को प्रवक्ता, मोहर सिंह को कार्यालय सचिव, सुंदर सिंह को आईटी संयोजक, धर्मपाल काईथ को आईटी सह संयोजक और शमशेर सिंह को सोशल मिडिया संयोजक व करूण संजीव को सह संयोजक बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रोमिला, मस्तराम, गुलाब सिंह, सोहनलाल, अनिल चौहान, देवी सिंह, प्रकाश चंद, राम सिंह, हुकूम देव, चंद्रशेखर, प्रेम वर्मा, आजाद मेहता, अमलू देवी, चंद्रा, अनिल, चिमना देवी, शीला, नेकराज, रीता, संदीप, शकुंतला, जगदीश, पूनम, रेखा, किरणा बनाया गया। वहीं आमंत्रित सदस्य के तौर पर प्रेम वर्मा, शिव शर्मा, भीमसैन, भुपेंद्र, लालचंद, शशिभूषण, तिलक गोस्वामी, कशम्बर, गंगासुख, बलदेव को बनाया गया। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में कौल सिंह, कुलवीर खुंद, संजीव, संतोष, सुरजीत, ईश्वर, दीवान सिंह, रमेशचंद, प्रदीप मेहता और राम सिंह दुबे शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *