Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    • Shimla: सरकारी नौकरी से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक: पशुशाला की छत तोड़ 70 भेड़ों को बनाया शिकार, वन विभाग अलर्ट
    • Mandi : 645 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया कुल्लू का युवक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
    • HPRCA JBT Recruitment 2026: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 13 से 16 जून तक होगा CBT Test
    • Census 2027: हिमाचल में 16 जून से शुरू होगी मकान गणना, 20 हजार से अधिक गणनाकार होंगे तैनात
    • हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    • Kangra : शाहपुर में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: बहरीन और वॉशिंगटन डी.सी. में तैनात भारतीय राजनयिकों का बिलासपुर दौरा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 4, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    बिलासपुर।  बहरीन में भारत के राजदूत विनोद के. जैकब और वॉशिंगटन डी.सी. स्थित भारतीय दूतावास में उप मिशन प्रमुख नमग्या सी. खम्पा ने आज बिलासपुर का दौरा किया। दोनों वरिष्ठ राजनयिकों ने बचत भवन बिलासपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर जिला में चल रही विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

    उपायुक्त राहुल कुमार ने पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल, मां नैना देवी जी की तस्वीर, चुनरी और प्रसाद भेंट कर दोनों अतिथियों का स्वागत किया।

    नमग्या सी. खम्पा ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित बिलासपुर जिला में उनका आगमन उनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया का एक हिस्सा है। साथ ही, जिस देश में वह बतौर राजनयिक कार्यरत हैं, वहां के देश में सहयोग, कार्य तथा संवाद को बढ़ावा देना भी उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा तीन टी-ट्रेड, टेक्नालाॅजी और टूरिज्म के माध्यम से लोगों को जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर विभाग देश व प्रदेश की जरूरतों व उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें वर्तमान वैश्विक जरूरतों एवं चुनौतियों को केंद्रित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह भारत के राजनयिक के रूप में हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

    वहीं, बहरीन में भारत के राजदूत विनोद के. जैकब ने तीन मुख्य बिंदुओं पर बात करते हुए कहा कि बहरीन की कुल आबादी में से लगभग 25 प्रतिशत भारतीय हैं, जिनमें से हिमाचल प्रदेश के लगभग एक से दो हजार लोग वहां कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के साथ हिमाचल प्रदेश में काम करने की इच्छाओं पर बातचीत की जाएगी ताकि वह प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान कर सकें। प्रदेश में मत्स्य उद्योग के विकास की बात करते हुए कहा कि बहरीन में मत्स्य उद्योग में कई बड़े निजी उद्यम कार्यरत हैं, जिन्हें हिमाचल प्रदेश के मत्स्य उद्योग से जोड़ने के भी प्रयास किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र विकास में भी अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। इस दिशा में भी बहरीन में कार्यरत लोगों को हिमाचल प्रदेश के पर्यटन उद्योग से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास करेंगे।

    इस अवसर पर विभिन्न विभागों जैसे पर्यटन, मत्स्य, उद्योग, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि और बागवानी से संबंधित अधिकारियों ने वर्तमान योजनाओं और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त नरेन्द्र अहलुवालिया सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #BilaspurVisit #DevelopmentPlans #FisheriesIndustry #HimachalPradeshNews #IndianDiplomats #IndiansInBahrain #NamgyaKhampa #TourismDevelopment #VinodKJacob #WashingtonDC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

    May 27, 2026

    कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

    May 22, 2026

    Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

    May 20, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.