Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh : संजय गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कमान, पंत का सीएस बनना लगभग तय

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 1, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मंगलवार देर रात इस नियुक्ति पर सहमति बनी और बुधवार सुबह राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी।

    गुप्ता वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर थे और उनका नाम मुख्य सचिव पद के लिए भी प्रबल दावेदारों में शामिल था। सरकार की ओर से उन्हें पीसीबी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अब मुख्य सचिव पद की दौड़ लगभग साफ हो गई है। इस नियुक्ति के साथ ही 1993 बैच के आईएएस अधिकारी केके पंत का हिमाचल का अगला मुख्य सचिव (सीएस) बनना लगभग तय माना जा रहा है।

    मंगलवार को मौजूदा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए केवल दो नाम चर्चा में थे संजय गुप्ता और केके पंत। लेकिन गुप्ता की पीसीबी में तैनाती ने यह प्रतिस्पर्धा समाप्त कर दी है। अब सरकार ने संकेत साफ कर दिए हैं कि मुख्य सचिव की जिम्मेदारी पंत को ही सौंपी जाएगी। फिलहाल वह राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत हैं।

    रिटायरमेंट के तुरंत बाद सक्सेना को नई जिम्मेदारी

    हिमाचल सरकार पर बेरोजगार युवाओं के बीच अक्सर यह आरोप लगता है कि वह अपने चहेते अधिकारियों पर मेहरबान रहती है। इसका ताजा उदाहरण पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का मामला है। उन्हें पहले ही छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था और अब सेवानिवृत्त होते ही सरकार ने उन्हें हिमाचल बिजली बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह जिम्मेदारी उन्हें तीन साल के लिए सौंपी गई है। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि सरकार जिस तेजी से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को पुनर्नियुक्ति दे देती है, उसी तरह बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में भी तत्परता दिखानी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में पहले भी रिटायर्ड अधिकारियों को इस तरह दोबारा जिम्मेदारी दी जाती रही है।

    जफर को केसीसी बैंक का अतिरिक्त प्रभार

    सरकार ने मंगलवार को पांच अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी जफर इकबाल को कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (KCC Bank) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव बनाया गया है। 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी राखिल काहलों को जल शक्ति विभाग का सचिव बनाया गया है। आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    #AdministrativeChanges #ARBtimes #ChiefSecretary #HimachalNews #IASOfficers #KKPant #PCB #PrabodhSaxena #SanjayGupta
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleऊना में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: सीजीएसटी इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Next Article नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में दूसरा सर्वाधिक मासिक उत्पादन, सितंबर में 1065.190 मिलियन यूनिट
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News: 40 साल बाद हिमाचल को मिलेगी 50 फीसदी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन मंजूर

    November 25, 2026

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    School Sports: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    November 27, 2026

    Shimla: स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम में सक्रियता बढ़ाएं उपायुक्त, औचक निरीक्षण के निर्देश: मुख्यमंत्री

    January 3, 2026

    Kinnaur: भ्रमक प्रचार से सावधान रहें, सेब बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं: बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी

    June 17, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर विकास खंड की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

    January 31, 2026

    Rampur Bushahr: ह्यूमेन पीपल एनजीओ के अध्यक्ष बने अनिल मोक्टा

    April 10, 2025

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावितों का उग्र प्रदर्शन, काम ठप; मुआवजे और रोजगार को लेकर फिर उठी आवाज

    April 24, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 7 9
    Users Today : 8
    Total Users : 130379
    Total views : 254028
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.