एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में तैनात चतुर्थ कर्मी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जो कि शिमला जिला की तहसील रोहडू के भमनोली गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रेम नाथ रूप्टा के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह जब प्रेम नाथ ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ननखड़ी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला। कमरे में प्रेम नाथ को रोशनदान के हैंडल से पीले नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।