Rampur Bushahr: “एक दिन, एक साथ, एक घंटा — झाकड़ी में स्वच्छता की मिसाल

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। भारत सरकार और एसजेवीएन मुख्यालय शिमला के दिशानिर्देशों के तहत, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर, को “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” सफाई अभियान का आयोजन परियोजना प्रमुख राजीव कपूर की अध्यक्षता में झाकड़ी मार्केट के समीप किया गया।

इस अभियान में एनजेएचपीएस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सीआईएसएफ यूनिट झाकड़ी, महिला मंडल, और राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान एकत्रित गैर-बायोडिग्रेडेबल कूड़े का जिम्मेदारीपूर्वक निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि भारत सरकार और एसजेवीएन प्रबंधन के मार्गदर्शन में इन अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, परियोजना के विभिन्न विभागों के प्रमुख, और स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।

Leave a Comment