Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र की बंद सड़कों को खोलने की उठी मांग, प्रतिनिधिमंडल ने SDM रामपुर को सौंपा ज्ञापन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 26, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के खड़ाहन, खुन्नी, पनौली, जाहु, खोलीघाट और गाहन पंचायतों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जियालाल लम्बरदार के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी रामपुर से मिला।
    प्रतिनिधिमंडल ने ननखड़ी में बंद पड़ी सड़कों की बहाली और बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ननखड़ी क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने से कई सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर-खोलीघाट-नागाधार और रामपुर-बाघी रूट की बस सेवाएं भी प्रभावित हैं। एसडीएम रामपुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सड़कों की बहाली और बस सेवाओं को जल्द से जल्द चालू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

    आपदा के बाद से बंद है बस सेवाएं

    भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बताया कि विगत 13 अगस्त को आई आपदा के बाद खड़ाहन क्षेत्र में बघारी नामक स्थान पर ढंगा गिर जाने से पाँच पंचायतों की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। इस रूट पर पहले चार बसें चलती थीं, लेकिन अब ग्रामीणों को पैदल सफर करना पड़ रहा है।

    ग्रामीण लगातार लोक निर्माण विभाग  से सड़क बहाली की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि बघारी में अवरुद्ध स्थान पर तुरंत सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए और जब तक कार्य पूर्ण नहीं होता, बसों को ट्रांसमिट कर वैकल्पिक रूट से चलाया जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

    इस मौके पर पिंकू श्याम (उपाध्यक्ष), बिहारीलाल (ग्राम केंद्र अध्यक्ष), अनीता (प्रधान खोलीघाट), महावीर (उपप्रधान जाहु), देवी सिंह (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष), पथिक मैहता, जीवत राम, अशोक श्याम, हरिसिंह, सोहनलाल, महिला मंडल रेश्टुधार सचिव सीमा जी, बतू देवी, रामेश्वरी, हेमराज, मोहनलाल, सुरेंद्र चौहान, नरेंद्र श्याम, गोपाल मैहता, सतपाल आदि उपस्थित थे।

    #BJPLeader #BusService #HimachalDisaster #HimachalNews #Nankhari #PWD #Rampur #RoadRestoration #RuralIssues #SDMRampur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleसौरभ राणा हत्याकांड: पालमपुर अदालत ने तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
    Next Article Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वाणिज्य विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: प्रदेश सरकार के खिलाफ चौधरी अड्डे पर गरजी एबीवीपी, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज

    November 28, 2025

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Shimla: 915 ग्राम अफीम मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में

    October 31, 2026

    Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी

    March 25, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    Kinnaur: किन्नौर जिला में पशु मित्र भर्ती: कल्पा व पूह उपमंडल में 17 व 19 और निचार में 23 को शारीरिक परीक्षण

    February 5, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 0 1
    Users Today : 9
    Total Users : 129101
    Total views : 252049
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.