Shimla : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा स्थगित, तैयारियों पर विराम

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित शिमला दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को औपचारिक सूचना भेज दी है। राष्ट्रपति का 5 मई से 8 मई तक हिमाचल में रहने का कार्यक्रम था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थीं। उनका कार्यक्रम अटल टनल मनाली, आरट्रैक शिमला और आईआईटी मंडी में जाने का था। इन सभी स्थलों पर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

दौरे को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की एक टीम ने हाल ही में शिमला का दौरा किया था। टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था से जुड़ी अलग-अलग बैठकें शुरू कर दी थीं। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अब दौरा स्थगित किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक गतिविधियां रोक दी गई हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दौरा क्यों टाला गया है और अगली संभावित तिथि क्या होगी। प्रशासन को नए निर्देशों का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *